फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरबैग्स वाली कार में भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां, वरना होगा ऐसा अंजाम

Thu, 02 Aug 2018 04:58 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
car
अगर आप भी सुरक्षा कारणों के चलते एयरबैग्स वाली गाड़ियां खरीदना पसंद करते हैं तो जरूर एक बार ये खबर पढ़ें। ये बात तो साफ है कि सुरक्षा के लिहाज से अब गाड़ियों की हर कंपनी लगभग सभी मॉडर्न कारों में आजकल एयरबैग्स देने लगी है, लेकिन सुरक्षा सिर्फ एयरबैग्स वाली कार इस्तेमाल करने में नहीं है। अगर आपके पास भी एयरबैग्स वाली कार है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
car
आप ये तो जानते ही होंगे कि कार में लगे एयरबैग्स कैसे काम करते हैं..? दरअसल, एयरबैग्स आपातकाल जैसी स्थिति में बेहद काम आते हैं। गाड़ियों में टक्कर का पता लगाने वाले सेंसर आगे लगे होते हैं जो आपातकालीन स्थिति में गाड़ी की टक्कर होने के बाद एयरबैग्स को स्वत: ही खोल देते हैं। अगर गाड़ी में आगे किसी तरह की कोई अन्य चीजें जैसे बुलबार या फिर सेफ्टीगार्ड लगी होंगी तो सेंसर ठीक से काम नहीं कर पाएंगे और जरूरत पढ़ने पर एयरबैग्स खुल नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 7
air bag
कई बार कार में लोग डैशबोर्ड पर पैर रखकर चलते हैं। लेकिन ऐसा करना कितना खतरानाक हो सकता है ये बात शायद ही उन्हें मालूम होगी। दरअसल, एयरबैग्स वाली गाड़ियों के डैशबोर्ड पर पैर नहीं रखने चाहिए। कई बार मामूली सी टक्कर पर ही एयरबैग्स अपने आप खुल जाते हैं। ऐसे में अगर किसी सवारी ने डैशबोर्ड पर पैर रखे होते हैं तो उनको गहरी चोट आ सकती है। कई बार एयरबैग्स खुलने पर यात्रियों के पैर तक टूटने के मामले भी सामने आए हैं।

4 of 7
car
भूलकर भी न बैठे स्टीयरिंग व्हील से सटकर
ड्राइवर भूलकर भी स्टीयरिंग व्हील से सटकर न बैठे क्योंकि ड्राइवर स्टीयरिंग व्हील में भी एयरबैग लगा होता है। कुछ लोग स्टीयरिंग व्हील के बिल्कुल पास बैठकर ड्राइविंग करते हैं। ऐसे में ये उनके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। कार एक्सीडेंट होने पर एयरबैग झटके से खुलने पर ड्राइवर को चोट लग सकती है। इसलिए आप स्टीयरिंग व्हील से थोड़ी दूर बैठकर ड्राइव करें।

 
विज्ञापन

5 of 7
car
सीटबेल्ट से एयरबैग का कनेक्शन
क्या आप जानते हैं कि आपकी कार की सीटबेल्ट से एयरबैग का कनेक्शन होता है। इसलिए हमेशा सीटबेल्ट लगाकर ही चलें। ज्यादातर नई गाड़ियों में सीटबेल्ट के साथ ही एयरबैग का कनेक्शन जोड़ा गया है। कई कारों में सीटबेल्ट के साथ एयरबैग को टेस्ट किया जाता है। ऐसे में अगर कार सवारों ने सीटबेल्ट नहीं पहना तो एयरबैग नहीं खुलते जिससे कार सवार को चोट पहुंच सकती है। इसलिए हमेशा सीटबेल्ट पहनकर ही सफर करें।

 
विज्ञापन

6 of 7
car
वहीं मॉडर्न कारों में साइड एयरबैग्स का इस्तेमाल किया जाने लगा है। इन एयरबैग के लिए भी खास बात का ध्यान रखना चाहिए। अधिकतर कारों में साइड एयरबैग सीटों के अंदर दिए जाते हैं और इनके कवर ऐसे डिजाइन किए जाते हैं कि वो आसानी से खुल जाएं। ऐसे में आप कार की सीट पर अलग से कोई सीटकवर न ही डाले तो अच्छा होगा। क्योंकि सीटकवर एक्सट्रा लगाने से एयरबैग खुलने में दिक्कत होने लकती है। इसलिए साइड एयरबैग वाली कारों में सीट कवर न लगाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
car
डैशबोर्ड में न रखें ये चीजें
डैशबोर्ड पर फोटो फ्रेम, घड़ी या दूसरी चीजें रखना काफी खतरनाक हो सकता है। एयरबैग डैशबोर्ड को तोड़ते हुए बहुत तेजी से खुलते हैं। ऐसे में अगर डैशबोर्ड पर कोई भी सामान रखा होगा तो वो आपको चोट भी पहुंचा सकता है । चीज रखी होगी तो यह बहुत तेजी से यात्रियों की तरफ जाएगी। ऐसे में यात्रियों को चोट लगने की संभावना काफी ज्यादा हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें