फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में नहीं जन्मे मुकेश अंबानी, जियो के मालिक के 15 ऐसे रोचक राज, जो होश उड़ा देंगे

Sat, 07 Jul 2018 09:24 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mukesh ambani
मुकेश अम्बानी ऐसा नाम है जो न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में जाना जाता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अम्बानी पिछले 10 साल से भारत के सबसे अमीर शख्स के पायदान पर बने हुए हैं। ये सच है कि इतना अमीर होना कोई आसान बात भी तो नहीं है। उनकी तरक्की को देखकर यह बिल्कुल नहीं लगता कि उन्हें कोई पछाड़ भी सकता है। उनके पास इतनी दौलत जमा हो गई है की इस अकेले इंसान के सामने अब कई छोटे देशों की इकॉनोमी ग्रोथ भी छोटी पड़ जाए।

61 वर्षीय मुकेश अम्बानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 में हुआ था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे कहां जन्मे थे..? दरअसल मुकेश अम्बानी का जन्म भारत में नहीं बल्कि कहीं ओर हुआ है। ऐसे बहुत से गहरे राज हैं जिनसे लोग अब तक वाकिफ नहीं है।अगर आप भी उनकी जिंदगी से जुड़े अहम राज जानने की दिलचस्पी रखते हो तो ये इस आर्टिकल में आपको तमाम जरूरी जानकारी एक  साथ मिल जाएगी...
विज्ञापन

2 of 5
Mukesh Ambani
आइए जानते है मुकेश अम्बानी के बारे में 15 रोचक सत्य:

मुकेश अम्बानी यानी की देश की सबसे बड़ी औद्योगिक सबसे ताकतवर और सबसे अमीर कंपनी 'रिलायंस इन्डस्ट्री' के मालिक। आज पूरी दुनिया में इनका नाम है। मुकेश अम्बानी की पत्नी नीता अम्बानी है। इनसे उन्हें 3 औलादों का सुख मिला... आकाश अम्बानी, ईशा अम्बानी और अनंत अम्बानी।

सन 2000 में उनके पिता 'धीरू भाई अम्बानी' के देहांत के बाद उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ में चेयरमैन का पद संभाला। अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए आज मुकेश अम्बानी ने ये हैसियत हासिल की है। किसी ने सही कहा है की बिजनेस तो खून में होता है और मुकेश अम्बानी ने इसे बखूबी साबित किया है।

भारत में नहीं जन्मे मुकेश अम्बानी
मुकेश अम्बानी का जन्म भारत में नहीं बल्कि यमन में हुआ था। जी हां दोस्तों मुकेश अम्बानी यमन में पैदा हुए थे, जब उनके पिता यमन में थे और उन्होंने अपना कारोबार शुरू भी नहीं किया था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अबाय मोरिस्चा स्कूल मुंबई में हुई और उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक तक पढाई की है। 

मुकेश अम्बानी शाकाहारी है, इसके बावजूद उन्होंने KFC को टक्कर देने के लिए  RIL’s Chiken Came First नामक अपनी कंपनी खोली, लेकिन जब इसका विरोध होने लगा तो उन्हें ये कंपनी बंद करनी पड़ी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने सभी प्रोडक्ट्स से नॉनवेज को हटा दिया। सिर्फ इतना ही नहीं इसके लिए उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
mukesh ambani
अपनी सुरक्षा में Z-सिक्यूरिटी पर हर महीने खर्च रहे 20 लाख
मुकेश अम्बानी के पास दुनिया की सबसे महंगी कार आर्म्ड BMW -760L-I है जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रु. है। इस गाड़ी की सबसे खास बात उसकी बुलेट प्रूफ बॉडी है। इसके अलावा मुकेश अंबानी को Z-सिक्यूरिटी मिली हुई है। इसके लिए लिए मुकेश अम्बानी हर महीने सरकार को तकरीबन 20 लाख रुपए अदा करते।

नीता अम्बानी के डांस को देखकर अम्बानी परिवार बहुत प्रभावित हुआ था, और धीरूभाई अम्बानी ने नीता को मुकेश के लिए चुना। जब धीरूभाई अम्बानी ने नीता अम्बानी को फोन किया तो उन्होंने झूठा फोन समझकर रख दिया, लेकिन बार-बार धीरूभाई के फोन करने पर उन्हें यकीन हुआ की ये गलत काल नहीं है।

4 of 5
Mukesh Ambani with Nita Ambani
ऐसे किया था प्यार का इजहार
मुकेश अम्बानी ने अपनी पत्नी नीता अम्बानी को कार में प्रपोज किया था। उस दौरान वे ट्रैफिक में फसे हुए थे। उस वक्त उन्होंने कार चलाने से ही मना कर दिया था और नीता से कहा था जब तक वो हां नहीं करेगी वो कार नहीं चलाएंगे। उन्होंने अपनी पढाई को बीच में ही छोड़ दिया और वो अपने पिता धीरूभाई अम्बानी के साथ काम करने लगे।

मुंबई की सबसे आलीशान इमारत है इनका घर
दुनिया के सबसे महंगे घर के मालिक भी वही हैं। उनका घर मुंबई में स्थित है जो की एक 27 मंजिला ईमारत है। इसका नाम उन्होंने 'ऐंटिलिया' रखा। लगभग 4,00,000 स्क्वॉयर फीट में बनी यह आलीशान इमारत शाम को जब जगमगाती है तो पूरे शहर की निगाह उस पर जम जाती है। बता दें मुकेश अम्बानी के घर की कीमत 65 अरब रुपए है।

घर पर 600 नौकर करते हैं काम
इस घर में 600 नौकर काम करते है। घर में 170 के करीब गाडी पार्क की जा सकती है, जो के 6 मंजिला पार्किंग एरिया है। घर में 50 लोगों के बैठने वाला एक मूवी थिएटर भी है। सभी घरवालो का पर्सनल जिम है। गर्मी से बचने के लिए स्नो रूम भी बनाया है। 3 हेलीपेड भी इस घर पर बने हुए हैं। बता दें शुरुआत में इण्डियन नेवी और वातावरण मंत्रालय ने इस घर के लिए आपत्ति उठाई थी और कहा था की ये वातावरण के लिए खतरा है और इतनी ऊंची ईमारत गैरकानूनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mukesh ambani
भारत का कुल 5% आयकर भरती है अम्बानी की कंपनी 
भारत का 5% आयकर इनकी कंपनी भरती है जो की एक बहुत बड़ी धनराशि है। मुकेश अम्बानी ने नीता अम्बानी को उनके जन्मदिन पर एक जेट तोहफे में दिया, जिसकी कीमत करीब 4 अरब रुपए है। मुकेश अम्बानी के पास सबसे महंगी वेनेटी वेन है जिसकी कीमत लगभग 33 करोड़ है। वो भारत में MAYBACH 62 नामक कार खरीदने वाले पहले आदमी हैं, जिसकी रफ्तार महज 4.29 सेकंड्स में 1-100 पर चली जाती है। यह उच्चतम तकनीक से लैस है।

एक टीचर बनना चाहते थे अम्बानी
मुकेश अम्बानी अपनी छुट्टियों में साउथ अफ्रीका जाना पसंद करते है और वो अपना अधिकतर समय नेशनल पार्क में अपने परिवार के साथ व्यतीत करते है। मुकेश अम्बानी एक टीचर बनना चाहते थे। उन्होंने भविष्य में इसकी संभावनाओं को जाग्रत रखते हुए कहा है कि वो इस क्षेत्र में भी कुछ करना चाहते हैं। मुकेश अम्बानी के पिता धीरूभाई अम्बानी ही उनकी प्रेरणा है और उनका कहना है की वो वैसे ही काम करते है जैसे उनके पिता करते थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें