फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के 11 विचित्र जोड़े, कुछ नया करने के चक्कर में देखो क्या कर डाला

Mon, 23 Oct 2017 05:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 12
खूबसूरत रिश्ते की मिसाल कायम कर गया ये कपल
सीमाओं को तोड़ते हुए कुछ नया करने की चाह सबके भीतर होती है। लेकिन ये चाह इनके जैसी हो तो स्थिति अपने आप अटपटी लगने लगती है। हम बात कर रहे हैं दुनिया के 11 ऐसे अजीब जोड़ों की जो अपनी जिंदगी में कुछ नया करने के चक्कर में ब्लंडर कर बैठे। इनके किए पर सबको हैरानी होती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
दादी मां की उम्र की महिला से शादी
वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि प्यार रंग, रूप या सौंदर्य देखकर नहीं किया जाता... वैसा ही कुछ इन दस मामलों में सामने आया है। ये 10 विचित्र जोड़े ये साबित करते हैं कि इनके प्यार में कोई खोट नहीं, वास्तव में देखने वालों की नजर में ही कोई खोट है।

1.दादी मां की उम्र की औरत से शादी  
अपने ऑड रिलेशन के चक्कर में 'काइल जोंस' नामक यह शख्स 'टॉयबॉय' के नाम से मशहूर हो गया है। काइल की उम्र महज 31 साल है जबकि उन्होंने अपनी उम्र से तीन गुना बढ़ी उम्र की महिला से शादी की है जो दुनिया की नजर में बेहद चौंकाने वाली बात है। हालांकि काइल की नजर में उनका यह रिश्ता प्यार पर बरकरार है। वे कहते हैं कि मारजॉरी मैक कॉल (91) के साथ उनका रिश्ता बेहद अच्छा चल रहा है।

हैरानी तो इस बात पर होती है कि दोनों की उम्र में  60 साल का अंतर है इसके बावजूद वे अपनी 'सेक्स लाइफ' खूब इंज्वॉय करते हैं। इधर लोग ये बाते बनाते हैं कि काइल ने अपनी दादी की उम्र की महिला से शादी की है। 
 
विज्ञापन

3 of 12
लाश बनी दुल्हन से शादी 
2.लाश बनी दुल्हन से शादी 
इस शख्स ने तो पूरी दुनिया को सोच में डाल दिया था जब इसने एक मरी हुई औरत से शादी की। भला ऐसा भी कोई करता है। थाईलैंड के चेडिल डेफी नामक इस शख्स की गर्लफ्रेंड की 10 साल पहले एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। कहते हैं कि चेडिल ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी करने से इंकार कर दिया था जिसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड की मौत हो गई। अपनी प्रेमिका के यूं दुनिया छोड़कर जाने से चेडिल बेहद आहत हुआ। इसके बाद उसने फैसला किया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड की लाश से शादी करेगा। साल 2002 में चेडिल ने अपनी गर्लफ्रेंड की लाश से शादी की। बतातें हैं कि इसी दिन उसकी गर्लफ्रेंड का फ्यूनरल था। 

 

4 of 12
एफिल टावर से शादी
3. ऐफिल टॉवर से शादी करने वाली महिला
अपने रोमांटिक माहौल के लिए पेरिस खासा मशहूर है। यहां पर विश्व प्रसिद्ध लैंडमार्क 'एफिल टावर' स्थित है। पूरे संसार से लोग इसे देखने आते हैं। लेकिन ये बात आपको थोड़ी अजीब लगे कि यहां एक महिला को इस पर्यटक स्थल से इतना प्यार हो गया कि उसने 'एफिल टावर' से ही शादी करने की ठान ली। बता दें यह महिला सैनिक रह चुकी है। आज इस महिला के नाम के साथ 'एफिल' शब्द जुड़ गया है। इस महिला का नाम है 'एरिका ला तोर' जिसे अब लोग 'एरिका ला तोर एफिल' कहकर पुकारते हैं।  

 
विज्ञापन

5 of 12
विचित्र जोड़ा
4. ये है दुनिया का सबसे लंबा और सबसे छोटा कपल
दुनिया के सबसे लंबे आदमी सुल्तान कोसन को अपनी बेटर हाफ तलाशने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वह बेहद निराश हो चुके थे। दरअसल सुल्तान का कद 8 फीट तीन इंच लंबा है जो इस आड़े आ रहा था। लेकिन उनकी ये तलाश खत्म हो गई। उन्हें पत्नी के रूप में 'मर्व डिबो' का साथ मिल गया जो उनकी हाइट से लगभग तीन फीट छोटी है। दोनों की उम्र में भी कम से कम 10 साल का अंतर है। इन दोनों की जोड़ी को लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मानते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 12
वीडियो गेम के केरेक्टर से शादी
5. इस आदमी की फेंटेसी दुल्हन
इस जापानी दुल्हन के बारे में जानकर तो आपको यकीन ही नहीं होने वाला। दरअसल, इस शख्स ने किसी जीवित इंसान से नहीं बल्कि एक काल्पनिक दुनिया के केरेक्टर से शादी की है। दरअसल, इस शख्स को वीडियो गेम खेलने का जबरदस्त चस्का लगा था। बस उसकी इसी लत ने उसे ऐसा करने पर मजबूर कर दिया। वह कभी अपनी कल्पनाभरी दुनिया से बाहर ही नहीं निकल पाया। उसने नवंबर 2009 में नेने एनेगासाकी नामक एक कंप्यूटर गेम के केरेक्टर से शादी कर ली। लंबे वक्त तक यह खबर काफी चर्चा में रही। 

 
विज्ञापन

7 of 12
अपने पति और प्रेमी के बीच मारिया
6.ये रिश्ता तो किसी के गले उतर ही नहीं सकता
मारिया बोटस्की नामक एक महिला जिसकी जिंदगी में एक साथ दो आदमी आ गए। उसे समझ ही नहीं आया कि वह किसे छोड़े और किसे चुने। ऐसी स्थिति में उसने फैसला कर लिया कि वह दोनों के साथ रहेगी। हालांकि मारिया के दो बच्चे भी थे।  

दरअसल, मारिया ने पॉल नामक एक आदमी से शादी की जिससे उसे दो बच्चे लौरा और एमी पैदा हुए। इसके बाद में मारिया को पीटर नामक एक शख्स से प्यार हो गया। मारिया दोनों में से किसी को नहीं छोड़ना चाहती थी। इसलिए उसने फैसला किया कि वह दोनों के साथ ही रहेगी। साल 2012 में मारिया बार्किंग स्थित अपने घर पर अपने प्रेमी को ले आई और यहा अपनी फैमीली के साथ ही उसे भी रख लिया। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मारिया-पॉल-पीटर तीनों बेहद खुश रहते हैं। 

 

8 of 12
रोलरकोस्टर से शादी
7.रोलरकोस्टर से शादी
ये सभी जानते हैं कि हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव होता है। लेकिन न्यू यॉर्क के एमी वोल्फ नामक इस शख्स  के रिश्ते में इतने उतार-चढ़ाव होंगे ये तो खुद उसे भी मालूम नहीं था। इस शख्स को एक झूले से प्यार हो गया। यही वजह रही कि उसने एक फेयरफोल सवारी के साथ शादी कर ली। पेनसिल्वेनिया में यह ऐसा पहला मामला सामने आया था, जिसमें एक आदमी ने एक निर्जीव वस्तू से शादी की थी।

 

9 of 12
अपने आप से यूं कर ली शादी
8.इस आदमी ने अपने आप से ही कर ली शादी 
'व्हिटनी ह्यूस्टन' के कथनानुसार, अपने आप से प्यार करना सीखना ही प्यार की सही परिभाषा है। लेकिन 'लि यू' इस मैसेज को इतना सीरियस ले लेंगे ये कौन जानता था। इस 44 वर्षीय आदमी ने 2007 में सचमुच ऐसा कर दिखाया। नए साल के दिन उसने खुद से शादी कर ली। 'लि यू' ने एक कार्डबोर्ड पर खुद की एक तस्वीर लगाकर उसके साथ शादी कर ली। 

 

10 of 12
महिला ने कुत्ते से की शादी
9.महिला की कुत्ते से शादी
अगस्त 2012 में कुत्ते की मालकिन अमांडा रोजर्स ने एक कुत्ते के पिल्ले से प्यार को चरम सीमा तक ले जाने के लिए ये फैसला कर लिया कि वह उसके साथ शादी करेंगी। 
महिला ने अपने पालतू कुत्ते शेबा से शादी करने का फैसला किया। दक्षिण लंदन की रहने वाली रोजर्स ने 20 साल पहले एक इंसान के शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता बहुत कम समय तक ही कायम रह पाया। इसलिए महिला ने का एक अलग दृष्टिकोण बन गया और उसने कुत्ते से शादी करने की सोच ली।

 

11 of 12
सांप से शादी
10.सांप से शादी
30 वर्षीय बिमला दास ने साल 2006 में कोबरा सांप से शादी की। इस शादी को हास्यास्पद बताया गया। रेशम की साड़ी पहने इस महिला ने सांप के साथ शादी की। महिला का कहना था कि वह पिछले जन्म में नागिन थी और ये सांप उसका नाग पति था। हालांकि लोगों ने महिला की इस कहानी पर कभी यकीन नहीं किया। 

 
विज्ञापन

12 of 12
अनोखा विवाह
11.खून पीने वाले इन दो इंसानों की शादी
एरो ड्रेवेन और लिया बेनिंघॉफ सभी जोड़ों से बिलकुल अलग हैं। इनका रिश्ता एक डेटिंग वेबसाइट से तय हुआ। दोनों की मुलाकात हुई और दोनों ने एक-दूजे को पंसद कर लिया। लेकिन पसंद की वजह जानकर आप चौंक जाएंगे। दोनों खून पीना पसंद करते थे। दोनों हॉलीवुड की उन हॉरर फिल्मों की तरह ही थे जिसमें ड्रैकुला इंसानी खून पीकर खुश होते हैं। ये दोनों ट्विलाइट फिल्म की तरह हॉलोवीन पर गॉथिक शादी करना चाहते थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें