हर किसी को गुस्सा आता है। कोई अपने गुस्से को जाहिर कर देता है तो कोई उसे पी जाता है। आपके गुस्से के गुबार को बाहर निकालने के लिए भारत में एक ऐसा कैफे खुल गया है जहां पर आप बेहिचक होकर मन की भड़ास निकाल सकते हैं। यहां पर न केवल आप चीख-चिल्ला सकते हैं बल्कि खुलेआम गालियां भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
bizarre
यह कैफे मध्य प्रदेश के इंदौर में है जिसे लोग 'भड़ास कैफे' के नाम से जानते हैं। यह कैफे भारत में खुला इकलौता ऐसा कैफे है जहां पर कोई भी आकर अपना गुस्सा निकाल सकता है। यहां तक कि आपको भड़ास निकालते वक्त पूरी सुरक्षा भी दी जाएगी। खास बात यह है कि आपकी पहचान को भी गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
3 of 4
bizarre
अपनी भड़ास आप तोड़फोड़ करके, चिल्लाकर और रो-कर भी निकाल सकते हैं। इसके साथ ही गाली-गलौच भी कर सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि आपकी इन हरकतों को कोई देखेगा भी नहीं। मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि गुस्सा सबसे अधिक एनर्जी वाला नेगेटिव इमोशन है और इसे सही दिशा में मोड़ दिया जाए तो रचनात्मक एनर्जी बन सकती है।
ऐसे में आप इस कैफे में आकर पेन्टिंग के अलावा वाद्य यंत्रों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आप नेगेटिव इमोशन को सही दिशा की ओर मोड़ सकते हैं। देखते ही देखते यह कैफे फेमस हो गया है और आए दिन लोग यहां पर अपनी भड़ास निकालने के लिए आते हैं।