फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते पालने वाले जरूर पढ़ लें, 22 साल की लड़की के साथ कुत्तों ने जो किया, किसी के साथ न हो...

Tue, 19 Dec 2017 02:52 PM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 6
Bethany Lynn Stephen
क्या आप इस बात पर यकीन कर सकते हैं, कि बचपन से साथ पला बड़ा कुत्ता अपने ही मालिक को जान से मार सकता है..? जी हां वर्जिनिया में एक ऐसा ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है।   

यहां 22 साल की एक लड़की को उसके ही कुत्तों ने मार डाला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़की का नाम 'बैथनी लिन' बताया जा रहा है। लिन के साथ ये दिल दहला देने वाली घटना तब हुई जब  वह अपने कुत्तों के साथ घर से बाहर निकली थी। 
विज्ञापन

2 of 6
Bethany Lynn Stephen
कुछ समय बाद उसके नहीं लौटने पर पिता ने खोजबीन शुरू की तो घर से कुछ दूर उसकी लाश मिली। पुरी दुनिया को इस मामले पर हैरानी हो रही है। सोशल मीडिया पर लड़की और उसके कुत्तों की तस्वीर वायरल हो रही है। बैथनी की तस्वीर इन कुत्तों के साथ भी है लेकिन तस्वीर देखकर आपको कहीं से भी नहीं लगेगा कि कुत्ते ऐसा कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
Bethany Lynn Stephen
बता दें बैथनी लिन के पिता ने 'पिट बुल' नस्ल के दो कुत्ते पाले थे। वह इन्हें घुमाने के लिए ही बाहर निकली थी। बैथनी के दोस्तों का यकीन नहीं हो रहा कि उसकी मौत उसी के कुत्तों ने की है। इनका मानना है कि हो सकता है कि बैथनी को किसी अन्य जंगली जानवर ने मारा हो।      



 

4 of 6
Bethany Lynn Stephen
जबकि पुलिस ने मामले की जांच की तो यही सामने आया है कि उसके कुत्तों ने ही बैथनी को मौत के घाट उतार है। रिपोर्ट मिलने के बाद वर्जिनिया पुलिस ने लगातार आठ घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें 60 ऐसे सबूत जुटाए गए जिनके आधार पर यह सिद्ध होता है कि बैथनी को किसी और ने नहीं बल्कि उसके कुत्तों ने ही मौत के घाट उतारा है।

 
विज्ञापन

5 of 6
Bethany Lynn Stephen
बैथनी की लाश देखकर लगता है कि उसने बचने के लिए बहुत कोशिश की थी। लेकिन दो बड़े पिटबुल डॉग्स से वह जिंदगी की जंग हार गई। उसकी गर्दन और सिर पर दातों के गहरे निशान मिले हैं। 

वहीं बैथनी के पिता ने पुलिस को चौंका देने वाली बात बताई। उन्होंने कहा कि वे जब घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि बैथनी के कुत्ते उसकी बॉडी के पास ही खड़े थे। वे ऐसे खड़े थे जैसे उसकी बॉडी की सुरक्षा कर रहे हों।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bethany Lynn father
मेडिकल रिपोर्ट में सामने आई ये बात
मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट से ये बात साबित होती है कि कुत्तों ने बैथनी पर हमला किया। बचने की कोशिश में वे गिर गई होंगी, जिसके बाद कुत्तों ने उनकी गर्दन पर काट दिया। वर्जीनिया पुलिस का कहना है कि अभी इन डॉग्स की हिस्ट्री और बिहेवियर के बारे में सही पड़ताल के बाद ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें