दुनिया भर में अपने आप को फेमस करने के लिए लोग अक्सर वर्ल्ड रिकॉर्ड का सहारा लेते हैं ताकि उन का नाम पूरी दुनिया में हो सके। इस लिस्ट में भारत के लोग भी किसी से पीछे नहीं हैं। इन्होंने भी ऐसे ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। आज हम आप के लिए कुछ ऐसे वर्ल्ड रिकार्ड्स ले कर आए हैं जिन्हें भारत के लोगों ने बनाया और आज तक कोई भी इन्हे तोड़ नहीं पाया और ना ही किसी ने तोड़ने के बारे में सोचा...
विज्ञापन
2 of 9
world record
1.जिप वायर के जरिए अपने बालों की मदद से नदी को पार करना
इस कारनामे के बारे में सुनकर ही अजीब लगा होगा न... उससे भी अजीब बात तो ये है कि यह कारनामा वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। जी हां, जितना यह सुनने में अजीब लगता है उतना है भी क्योंकि जहां से कोई नार्मल इंसान नीचे देखने से भी डरता है वहां पर इन्होंने बिना किसी मदद के नदी पार करने के बारे में सोचा। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे तोड़ने से पहले इंसान सो बार सोचता है लेकिन इस शख्स ने यह कर दिखाया। बता दें इस रिकॉर्ड को बनाने वाला इंसान भारत का रहने वाला है।
विज्ञापन
3 of 9
Record of eating Chilli
2.सब से ज्यादा तीखी मिर्च खाने का रिकॉर्ड
आपको जानकर ताज्जुब होगा कि यह रिकॉर्ड भी भारत के नाम पर दर्ज है। फॉरेन में अक्सर लोग मिर्ची के नाम से भी डरते हैं लेकिन यह महिला देखिए मिर्ची इस तरह से खाती हैं जैसे की खाना खा रही हो। तभी इनके नाम यह अजीब रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। इन्हें कितनी ही तीखी मिर्ची खिला दो ये बड़े आराम से उसे खा सकती है।
4 of 9
nose typing
3. नाक से टाइपिंग करना
इसके बारे में बात करने से पहले यह सोचने की बात है। इन्होंने नाक से टाइप करने के बारे में सोचा कैसे होगा और इसमें महारथ कैसे हासिल की होगी? आप तो बस यही सोचते रह जाएंगे, लेकिन ये महाशय सच में नाक से सबसे ज्यादा तेज टाइप करके अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 9
biggest roti
4.सबसे बड़ी रोटी
कभी वर्ल्ड रिकॉर्ड में जी जान लगा देने वाले देखे हैं? अगर नहीं तो इन्हें देख लें... इन्होंने सब से बड़ी रोटी बनाकर एक नया ही रिकॉर्ड कायम कर दिया।
विज्ञापन
6 of 9
world longest hair on ear
5.कान के बालों का रिकॉर्ड
इस तरह का रिकॉर्ड बनाने में जितना हाथ इन का है उतना ही भगवान का भी है क्योंकि इसमें इनकी मेहनत कम है। बाल तो खुद ही आते हैं लेकिन इनको नजर अंदाज नहीं कर सकते क्योंकि यह चाहते तो बाल काट भी सकते थे। मगर इन्होंने ऐसा नहीं किया और बाल बढ़ते चले गए। इस मामले में इन्होंने भी कान के सबसे लंबे बालों का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
7 of 9
Worlds longest nails
6.सबसे लम्बे नाखून
अब इन्हें ही देख लो इनके नाम सबसे लम्बे नाखून रखने का रिकॉर्ड है लेकिन सोचने वाली बात ये है की कोई इंसान इतने लम्बे नाखून रख कैसे सकता है..? सबसे अजीब बात ये है कि ये कोई लड़की नहीं बल्कि पुरुष है।
8 of 9
hand shake world record
7.एक साथ सबसे ज्यादा लोगों से हाथ मिलाना
सच में लोग भी फेमस होने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हम हर दिन कई लोगों के साथ हाथ मिलाते हैं लेकिन कभी नहीं सोचा की इसमें भी रिकॉर्ड वाली कोई बात है। इनके दिमाग को तो मानना पड़ेगा क्योंकि इस तरह की चीज का रिकॉर्ड भी बनाया गया है।
8. मिस्टर मल्टीप्ल रिकार्ड्स
यह एक ऐसे इंसान हैं जिनके पास बहुत से रिकॉर्ड हैं। वैसे तो एक रिकॉर्ड बनाते बनाते ही इंसान की हालत खस्ता हो जाती है लेकिन इन्होंने तो इसे ही अपनी जिंदगी बना लिया तभी तो एक साथ कई रिकॉर्ड बना डाले हैं।
अगर आप को हमारा आर्टिकल अच्छा लगा हो तो हमें कमेंट कर के जरूर लिखें और इस तरह की रोचक जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।