Jeju Island South Korea
चीन और कोरिया दोनों देशों में मेडिकल टेस्ट होते हैं। दोनों ही देशों में लिखित परीक्षा, सिम्युलेटर टेस्ट और रोड टेस्ट होते हैं। कोरिया में यह परीक्षा बहुत आसान है, ऐसा भी नहीं है। दिसंबर 2016 में यहां टेस्ट में कई बदलाव किए गए थे, जिसके बाद सिम्युलेटर टेस्ट में पास होने वालों की संख्या 60 फीसदी तक गिर गई थी।
चीन का टेस्ट अब भी कोरिया के टेस्ट से मुश्किल है। चीन में होने वाली लिखित परीक्षा में 100 सवाल होते हैं, जबकि कोरिया में सिर्फ 40 सवाल होते हैं। परीक्षा पास करने के लिए चीन में 90 फीसदी अंक लाने जरूरी हैं, जबकि कोरिया में 60 फीसदी अंक लाने वाला भी पास हो जाता है। ब्रिटेन में 70 फीसदी अंक जरूरी हैं।