सोशल मीडिया पर एक पुलिस अधिकारी का डांस वीडियो शेयर किया गया है जो बड़ी तेजी से वायरल होने लगा है। बताया जा रहा है कि अफसर की इस हरकत पर उसे पद से बर्खास्त कर दिया गया है। इसको लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है कि पुलिस अधिकारी द्वारा ऐसा किया जाना सही था या गलत...
विज्ञापन
2 of 6
police officer dancing
आपकी जानकारी के लिए बता दें यह वीडियो एक लोकल समाचार पत्र 'सिग्नेट टाइम्स' ने 3 दिसंबर को अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया है। वीडियो में एक पुलिस अफसर मस्त होकर 3 महिला पुलिसकर्मियों के समक्ष थाने में डांस करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
police officer
अफसर को देखकर यह तो नहीं लगता कि उसने नशा किया हो। वीडियो में दिख रही तीन महिला पुलिसकर्मियों को भी अफसर के डांस करने से कोई आपत्ति नहीं नजर आती। लेकिन इस हरकत के बदले पुलिस अधिकारी को संस्पेंड कर दिया गया है। इस पर तमाम लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि क्या पुलिस अफसर डांस नहीं कर सकते या उन्हें खुश रहने का हक नहीं है..?
4 of 6
police dancing video viral
तो कई लोगों ने लिखा है कि इसमें तो कुछ गलत नहीं दिख रहा है, फिर किस बात के लिए पुलिस अफसर को ये सजा दी गई है। बता दें वीडियो में पुलिस अधिकारी 'टुकुर-टुकुर देखते हो क्या...' गाने पर डांस कर रहा है। जबकि महिला पुलिसकर्मी उनके डांस पर तालियां बजाकर लुत्फ उठा रही हैं। जबकि दूसरा पक्ष ये बात रख रहा है कि ऐसा कर पुलिस अफसर कानून की धज्जियां उड़ा रहा है। वर्दी में ऑन ड्यूटी रहकर कोई अफसर ऐसा कैसे कर सकता है..? यह बहस तेज होती जा रही है।
विज्ञापन
5 of 6
screen shot
इस वीडियो से यह स्पष्ट नहीं है कि ये कितने दिन पुराना है और ये किस स्थान पर शूट किया गया है। फिलहाल, इसे पश्चिम बंगाल राज्य के आसनसोल का बताया जा रहा है। वीडियो के साथ शेयर की गई सूचना में केवल इतना लिखा है कि यह वीडियो दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अन्तर्गत हीरापुर पुलिस थाना मे कार्यरत पुलिस अधिकारी का है, जो कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए महिला पुलिस के समक्ष नृत्य कर रहा था। यह मामले सामने लाने के बाद इस पुलिस अधिकारी को बर्खास्त कर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।