फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के 10 अजीबोगरीब रेलवे स्टेशन, नाम ही जान लेंगे तो कह उठेंगे वाह! प्रभु क्या तेरी लीला

Sun, 03 Jun 2018 05:25 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
indian railway
देश की लाइफ लाइन बना भारतीय रेलवे रोजाना लाखों लोगों को अपने नेटवर्क के बलबूते यहां से वहां ले जाता है। इस बीच कई स्टेशन आपकी नजर के सामने आते होंगे। इनमें से कुुछ नाम बेहद अजीब होते हैं। कभी-कभी तो यह आपको हंसाने का काम भी करते हैं। आज ऐसे ही कुछ रेलवे स्टेशनों से आपको रूबरू कराएंगे। इनके नाम सुनते ही आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे। चलिए तस्वीरें देखने को तैयार हो जाइए....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
nana
नाना रेलवे स्टेशन राजस्थान में है। यह रेलवे स्टेशन सूबे को सिरोही पिंडवारा नामक जगह पर बना हुआ है। यहां से सबसे करीब बड़ा रेलवे स्टेशन उदयपुर है।


 
विज्ञापन

3 of 9
sali
नाना रेलवे स्टेशन की तरह साली रेलवे स्टेशन राजस्थान के जोधपुर जिले में है। यह रेलवे स्टेशन उत्तरी-पश्चिमी रेलवे से जुड़ा हुआ है। इस स्टेशन से अजमेर की दूरी करीब 53 किलोमीटर है।



 

4 of 9
Odhaniya chacha
राजस्थान का ओढनिया चाचा रेलवे स्टेशन भी मजेदार नाम है। यात्री इस नाम को पढ़कर भी अचरज में पड़ जाते हैं।यह स्टेशन समुद्र तल से ऊंचाई 224 मीटर पर बना हुआ है।
विज्ञापन

5 of 9
bibi nagar
तेलंगाना के भुवानागिरी जिले में बीबीनगर नामक रेलवे स्टेशन का नाम पढ़कर पता नहीं क्यों लोगों के चेहरे खिल जाते हैं। शायद उन्हें यह नाम बेहद पसंद आता होगा। इस स्टेशन से ज्यादातर लोकल ट्रेनें चलती हैं।
विज्ञापन

6 of 9
bap railway station
अगला स्टेशन राजस्थान है, जिसका नाम सुनकर लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं। यह जोधपुर में है। इस स्टेशन में दो एक्सप्रेस ट्रेनें रुकती हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 9
kala bakra
जालंधर के एक गांव में काला बकरा नामक रेलवे स्टेशन पड़ता  है। काला बकरा जगह गुरबचन सिंह के लिए बहुत मशहूर है। वे  सैनिक थे, जिन्हें ब्रिटिश काल में अंग्रेजी शासन ने सम्मानित किया था।

8 of 9
billi junction
इस रेलवे स्टेशन का नाम फन्निऐस्ट लिस्ट में इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि इस का नाम बिल्ली है। बता दें यह स्टेशन उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित है। यहां से होकर गुजरने वाला हर अंजान यात्री इस स्टेशन का नाम देखकर बार-बार बोर्ड पढ़ता है क्योंकि उसे इस स्टेशन के नाम पर यकीन नहीं होता।यात्री इसका नाम पढ़कर हंस देते हैं। आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
 
विज्ञापन

9 of 9
diwana
यह स्टेशन हरियाणा के पानीपत जिले में पड़ता है। इस स्टेशन का नाम पढ़कर लोगों के दिलों में दीवानगी तो जाग ही जाती है क्योंकि इस स्टेशन का नाम है 'दिवाना'....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें