फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस आइलैंड पर मर्दों की एंट्री बैन, जानिये इसके पीछे की दिलचस्प वजह

Mon, 26 Feb 2018 09:49 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
super she
आपने गर्ल्स पार्टी, लेडीज नाईट के बारे में बहुत सुना होगा, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं लेडीज बीच के बारे में। जी हां एक ऐसा आइलैंड है जहा सिर्फ लड़कियों का जाना मान्य है। लड़को की यहां एंट्री पर बैन है। यह आइलैंड फिनलैंड के बाल्टिक सी के पास है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
super she
इस आइलैंड का नाम सुपरशी है। जो इसी साल गर्मियों में खुलने जा रहा है। अमेरीका की एक बिजनेसवुमन क्रिस्टीना रॉथ की देन है। उन्हें काफी समय से ऐसी जगह की तालाश थी, जहां सिर्फ महिलाए आजादी से पार्टी करने जा सकें और वहां आराम से सिर्फ एन्जॉय कर सकें। यह बात क्रिस्टीना के दिमाग में उस समय आई जब वह एक बार कैलिफोर्निया के कालाबसास के आश्रम में छुट्टियां मना रही थीं। वहां उन्होंने इस बात पर ध्यान दिया कि महिलाओं का खुद से ज्यादा ध्यान मर्दों पर है। 
विज्ञापन

3 of 4
super she
क्रिस्टीना ने बताया उनका रिजॉर्ट खोलने का मकसद यह बिल्कुल नहीं है कि वह मर्दों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि, 'मैं मर्दों से प्यार करती हूं, उनसे किसी भी प्रकार की नफरत नहीं है। आगे ये आइलैंड मर्दों के लिए भी खुल सकता है। लेकिन फिलहाल यह सिर्फ और सिर्फ महिलाओं और सुपरशी कम्यूनिटी के लिए है।' 
 
विज्ञापन

4 of 4
super she
क्रिस्टीना ने 8.4 एकड़ का यह आइलैंड सितंबर 2017 में खरीदा था। फिलहाल यहां कंस्ट्रक्शन जारी है। रिजॉर्ट में 4 कैबिन होंगे जिसमें स्पा, सौना बाथ सहित कई सारी सुविधाएं होंगी। ये सभी कैबिन पूरी तरह से हेल्थ पर फोकस करके बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें