भारत में आपको प्रत्येक कार पर नंबर प्लेट नजर आएगी सिवाए कुछ गाड़ियों के। इसके बावजूद भारत सरकार ने इन्हें मान्यता दे रखी है। क्या आप जानते हैं कि ये कार किन लोगों के पास है..? चलिए जानते हैं इस रोचक सवाल का रोचक जवाब...
विज्ञापन
2 of 5
indian president car
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि भारत में देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यों के राज्यपाल और कई अन्य वीवीआईपी की कारों पर नंबर प्लेट नहीं होती है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक विदेश मंत्रालय के पास भी ऐसी कारें हैं, जो बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट के चलाई जाती हैं। पता हो कार पर नंबर प्लेट रजिस्टर्ड होती है जिससे कार के मालिक की पहचान आसानी से की जा सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
indian president car
आमतौर पर इन कारों का इस्तेमाल विदेशी महमानों को लाने और ले जाने के लिए होता है और उन्हें इन्हीं कारों में बैठाकर घुमाया भी जाता है। भारत में एक ओर जहां वीवीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए गाड़ियों से लालबत्ती को हटाया गया तो वहीं भारत में अब भी ब्रिटिशों द्वारा बनाया गया यह नियम मान्य हैं।
4 of 5
indian president car
यही वजह है कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यों के राज्यपाल और कई वीवीआईपी कारों पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नहीं होती। वैसे माना ये भी जाता रहा है कि सुरक्षा के लिहाज से वीवीआईपी की कारों पर नंबर प्लेट नहीं होती है।
इन कारों पर आपको नंबर प्लेट की जगह सिर्फ अशोक स्तंभ बना हुआ नजर आएगा। वैसे सरकार अब इस विषय पर विचार कर रही है। वीवीआईपी कल्चर को पूरी तरह से खत्म करने के लिए अब इन कारों पर भी नंबर प्लेट लाने का विचार किया जा रहा है।