फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदा है पर धंधा है ये, लाखों कमाएंगे फिर भी करना नहीं चाहेंगे

Fri, 29 Dec 2017 12:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Demo
जब बात हो लाखों कमाने की तो किसी का भी मन इतनी सेलरी का ऑफर सुन उसे पाने के लिए व्याकुल हो उठेगा। लेकिन जिन नौकरियों का जिक्र यहां किया गया है, उनके लिए शायद आप राजी नहीं होंगे। वो कहते हैं न धंधा है पर गंदा है ये... जी हां, सात समंदर पार कुछ नौकरियां ऐसी भी हैं जहां कमाई मस्त है लेकिन साथ ही गंदगी और जोखिम भी जबरदस्त है। इन नौकरियों का सैलरी पैकेज देखकर आपके मुंह में पानी आ जाएगा मगर जब काम जानेंगे तो शायद आप नाक-भौं सिकोड़ लेंगे। तो क्या आप तैयार है ऐसी नौकरी के लिए..?
विज्ञापन

2 of 11
Portable Toilet Cleaner
पोर्टेबल टॉयलेट क्लीनर
कहीं भी ले जाए जाने वाले वो टॉयलेट जो आपको अक्सर बाजार या मेले जैसी जगहों पर दिखाई देते हैं। इनको साफ करने वाले कर्मचारियों को पोर्टेबल टॉयलेट क्लीनर कहा जाता है। हालांकि इन टॉयलेट को साफ करने में चंद मिनट ही लगते हैं लेकिन यह काम बेहद गंदगी से भरा हुआ है। अब जरा इनकी कमाई भी जान लीजिए... विदेशों में ये क्लीनर एक दिन में 60 के आस-पास टॉयलेट साफ कर लेते हैं और सालाना करीब 30 लाख रुपए तक की मोटी सैलरी लेते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 11
Embalmer
एंबेलमर (शव को सुरक्षित रखने वाले)
एंबेलमिंग यानी किसी मृत व्यक्ति के शव को लंबे समय तक सुरक्षित रखने का कार्य। अक्सर कुछ विशेष कारणों से किसी के शव को कुछ समय तक सुरक्षित रखा जाता है। शव को सुरक्षित रखने की पूरी प्रक्रिया काफी अजीब होती है। इसमें शवों को साफ किया जाता है। शव को अच्छे से नहलाने के बाद उसकी मसाज की जाती है। इतना ही नहीं, इसके बाद शवों पर खास लेप लगाया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि विदेशों में इस काम के लिए कर्मचारियों को सालाना 24 लाख 60 हजार रुपए सैलरी मिलती है।

 

4 of 11
Crab Fisherman
क्रैब फिशरमैन (केकड़ा पकड़ने वाले) 
केकड़ा पकड़ना मछली पकड़ने जितना आसान काम होगा... दोपहर की गुनगुनी धूप में कांटा लटकाया और फंसा लिया केकड़ा, अगर आप ऐसा कुछ सोच रहे हैं तो बताना चाहेंगे कि ये इतना आसान भी नहीं है जितना बोलने में लग रहा है। बताना चाहेंगे कि अमेरिका में केकड़े पकड़ने का काम सबसे खतरनाक पेशों में से एक है। केकड़े पकड़ने वालों को खून जमा देने ठंडे पानी और तूफान से होकर गुजरना पड़ता है। जोखिम भरे इस काम के लिए अमेरिकी कंपनियां इन कर्मचारियों को सालाना 36 लाख रुपए तक देती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 11
Crime Scene Cleaner
अपराध की जगह को साफ करने वाले
जब कहीं हत्या या आत्महत्या जैसा कोई अपराध होता है तो पुलिस शव और मौके से जरूरी सबूत साथ लेकर चली जाती है। पुलिस की जांच के बाद शुरू होता है अपराध की जगह को साफ करने का काम। हालांकि इस काम को करने वालों को गंदगी और बदबू के बीच काम करना होता है, लेकिन इनकी कमाई जबरदस्त है। विदेशों में इन लोगों को सालाना 45 लाख रुपए तक सैलरी मिलती है।

 
विज्ञापन

6 of 11
Gastroenterologist
गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट 
गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट को जीआई डॉक्टर और हमारे यहां पेट का डॉक्टर कहा जाता है। हम जो कुछ भी खाते हैं वो हमारे शरीर के अंदर 25 फुट लंबे पाचन तंत्र से होकर गुजरता है। इस दौरान गैस, पेचिश और पेट दर्द की परेशानी होने पर यही डॉक्टर हमें राहत देता है। कभी-कभी ये परेशानी इतनी बढ़ जाती हैं कि डॉक्टर को मुंह के रास्ते दूरबीन डालकर रोगी के पेट की जांच करनी पड़ती है। इस प्रक्रिया में उस डॉक्टर को कुछ ऐसी अनचाही चीजें भी देखनी पड़ती हैं जो सामान्य इंसान के लिए देखना मुश्किल है। जोखिम भरे इस काम को करने वाले ये डॉक्टर विदशों में सालाना करीब एक करोड़ पचास लाख से लेकर दो करोड़ चालीस लाख रुपए तक कमाते हैं।

 
विज्ञापन

7 of 11
Oil Rig Worker
समुद्र से तेल निकालने वाले 
पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक या गाड़ियों में तेल डलवाते समय हम मशीन के मीटर पर तो नजरें जमाए रखते हैं लेकिन कभी आपने सोचा है कि समुंद्र के अंदर से ये तेल निकलता कैसे है? तेल निकालने का काम बेहद गंदगी और खतरे से भरा हुआ है। तेल निकालने वाले कर्मचारियों को हफ्तों-हफ्तों तक कम खाए और कम सोए लगातार 12 घंटे से भी ज्यादा समय तक काम करना पड़ता है। सिर्फ यही नहीं, काम के दौरान कर्मचारियों को अपने कानों में ईयर प्लग भी लगाकर रखने पड़ते हैं क्योंकि मशीनों का शोर इतना ज्यादा होता है कि वो कर्मचारियों को बहरा बनाने के लिए काफी है। जोखिम, गंदगी और खतरे से भरे इस काम को करने वाले ये कर्मचारी विदेशों में सालाना करीब 24 लाख रुपए सैलरी लेते हैं।
 

8 of 11
Plumber
पाइप और नल ठीक करने वाले 
जरा सोचिए, आप सुबह-सुबह कहीं जाने के लिए तैयार होना चाहते हैं और आपको पता चले कि बाथरूम या टॉयलेट में पानी का पाइप लीक हो गया है, ऐसे में सिर्फ एक ही आदमी का ख्याल आता है और वो है प्लंबर। टॉयलेट और बाथरूम की गंदगी के बीच प्लंबर अपने काम को अंजाम देता है। हमारे यहां भले ही प्लंबर की कमाई कम हो लेकिन विदेशों में इनकी बल्ले-बल्ले है। विदेशों में एक प्लंबर सालाना 21 लाख से 24 लाख तक की कमाई करता है।

 

9 of 11
Coal Miner
कोयले की खदान में काम करने वाले 
कोयला सिर्फ हाथ ही काले नहीं करता, बल्कि खदान में काम करने वाले मजदूरों को कभी-कभी गंभीर बीमारियों का शिकार भी बना देता है। कोयले की खदान में कर्मचारियों को जमीन के इतने नीचे जाकर काम करना होता है, जहां सांस लेना भी दूभर होता है। इन हालातों में कर्मचारियों को सांस संबंधी कई बीमारियां का खतरा बना रहता है। इस खतरनाक काम को अंजाम देने वाले मजदूरों को विदेशों में सालाना करीब 38 लाख 40 हजार रुपए का वेतन मिलता है।
 

10 of 11
Garbage Collector
गार्बेज कलेक्टर 
गंदगी और बदबू के ढेर में कूड़ा उठाने वाले को देखकर आप भले ही मुंह पर रुमाल रख लेते हों लेकिन उसकी कमाई आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। विदेशों में कूड़ा उठाने वालों को 'गार्बेज कलेक्टर' कहा जाता है। अमेरिका में गार्बेज कलेक्टर करीब 960 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से तनख्वाह लेते हैं। ओवर टाइम करने के बाद ये सालाना करीब 36 लाख रुपए कमाते हैं।

 
विज्ञापन

11 of 11
Sewer Inspector
सीवर इंस्पेक्टर 
सीवर के जरिए हमारे घरों के टॉयलेट की सारी गंदगी दूर जाकर गिरती है लेकिन कभी-कभी पॉलीबैग या कचरा फंसने के कारण सीवर जाम भी हो जाता है। इस हालत में सीवर को साफ करने वाले कर्मचारियों की जरूरत पड़ती है। बदबू और गंदगी के बीच सीवर इंस्पेक्टर इस काम को अंजाम देते हैं। हमारे देश में सीवर कर्मचारी को भले ही कम तनख्वाह मिलती हो लेकिन विदेशों में इनकी कमाई लाखों में होती है और ये 36 लाख रुपए सालाना तक कमाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें