8 अरब लोगों की भीड़ भरी इस दुनिया से बाहर निकल पाना बेहद मुश्किल है। इससे अलग वहीं इंसान निकल पाता है जिसके भीतर अपनी कोई खासियत या विशेषता छुपी हो और जो अपनी पहचान बनाने की प्रबल इच्छा रखता हो। हमारी सूची में ऐसे लोग कुछ गंभीर होते हैं जिन्हें बस ओरों से कुछ अलग करने का जुनून सवार रहता है। इनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपनी अतिरिक्त प्रतिभा और सुविधाओं के साथ पैदा हुए हैं, जबकि कुछ लोग दृढ़ता और रचनात्मकता का उपहार भगवान से लेकर इस धरती पर आते हैं। आज हमने ऐसे ही दुनिया के कुछ असाधारण लोगों की एक सूची तैयार की है। इन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपनी इन्हीं प्रतिभाओं के चलते विशेष स्थान भी मिला है। अब आप इन्हें देखकर बताएं कि आप इनकी प्रतिभा के बारे में क्या सोचते हैं...
विज्ञापन
2 of 10
df
1. रबड़ जैैसी खाल वाला इंसान
यूके के रहने वाले गैरी टर्नर वास्तिवक जीवन में रबड़ जैसी खाल वाले इंसान है। इनकी शरीर की त्वचा इतनी लचीली है कि यह 15.8 सेमी तक फैल सकती है। शरीर के किसी भी हिस्से से इनकी खाल को पकड़ के इतनी दूरी तक बिना किसी तकलीफ के आसानी से खींचा जा सकता है। गैरी की त्वचा का अविश्वसनीय लचीलापन देखकर हर इंसान ताज्जुब मानने लगता है। डॉक्टर्स का कहना है कि गैरी को एहलर्स-डैनलोस सिंड्रोम नामक एक दुर्लभ बीमारी है। यह एक अनुवांशिक विकार है जो जोड़ों की अति गतिशीलता और त्वचा की अति-विस्तारशीलता के कारण बनती है। लेकिन कमाल की बात ये है कि गैरी ने अपने इस विकार को दुनिया की नजर में खास बना लिया। इस कारण से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
3 of 10
df
2. जीभ में सबसे ज्यादा छेद कराने वाला इंसान
यह देखने में आपको थोड़ा वाहियात लग सकता है, लेकिन आप जब ये जानेंगे कि ऐसा करके इस शख्स का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है तो शायद आप भी इसे उसकी महानता मानने लगेंगे। जी हां, हमारी सूची यू.एस का रहने वाला ये शख्स भी है जिसने अपनी जुबान में सबसे ज्यादा पियरसिंग कराई है। इनका नाम है फ्रैंक वैक्का। फ्रैंक ने अपनी जुबान में 20 पियर्सिंग कराई है। अगर ये अपनी जुबान किसी छोटे बच्चे को खोल कर दिखा दें तो डर के मारे बच्चे की हालत खराब होना तय समझो।
4 of 10
df
3. सबसे बड़े मुंह वाला इंसान
इस धरती पर सबसे बड़े मुंह वाला इंसान भी रहता है । जी हां, अंगोला का रहने वाला यह लड़का अपना मुंह 17 सेमी चौड़ा खोल सकता है। आप शायद इस बात पर यकीन न कर पाएं कि यह एक कोल्ड ड्रिंक के कैन को अपने मुंह में घुसा सकते हैं। इस शख्स का नाम फ्रांसिस्को डोमिंगो जोएक्विम है। उन्हें "चिकिन्हो" नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
5 of 10
df
4. सबसे लंबे नाखून वाले दो इंसान- एक मर्द तो दूजी औरत
ऐसे नाखून वाले इंसानों को देखकर तो किसी को भी उनसे नफरत होने लगे। दिखने में यह सचमुच बेहद वाहियात नजर आते हैं लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि वाहियात से नजर आने वाले यह महिला व पुरुष गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपने नाम दर्ज करा चुके हैं। दोनों अमेरिकी नागरिक हैं। महिला का नाम मेलविन बूथ (पुरुष) और ली रेडमंड को दुनिया में सबसे लंबे नाखूनों के लिए जाना जाता है। इन नाखूनों को इतना बढ़ाने के लिए उन्हें बहुत समय लग गया।
विज्ञापन
6 of 10
df
5. सबसे लंबा मोहाक
सिर पर सबसे लंबे खड़े बालों वाला शख्स आपने शायद ही देखा हो। ये फैशन भी लंबे समय तक ट्रेंड में रहा है। तब लोग सिर पर बाल खड़े किए घूमते नजर आते थे। जैसा कि आप तस्वीर में देख पा रहे हैं, मगर कोई भी एरिक हन के बारे में नहीं जानता होगा। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे साल 2008 में उन्होंने सबसे लंबा मोहाक बनाया जिसकी लंबाई 68.58 सेमी पर मापी गई थी। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए कितने बाल स्प्रे हुए होंगे सोचकर की हैरानी हो रही है।
विज्ञापन
7 of 10
df
6. सबसे लंबे बाल
चीन की जी क्यूपिंग दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली महिला के बतौर जानी जाती हैं। इनके सिर का एक बाल 5.627 मीटर लंबा है। महिला कहती है कि जब वह 13 वर्ष की थी तब उसने अपने बालों को काटना बंद कर दिया था।
8 of 10
df
7. सबसे लंबी eyelashes वाली महिला
इस पर विश्वास कर पाना बेहद मुश्किल है क्योंकि यह बिलकुल असाधारण है। एक चीनी महिला जिसका नाम जियानक्सिया है, जो दुनिया में सबसे लंबी eyelashes वाली महिला के रूप में जानी जाती है। वह वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक है। इनकी पलक 12.40 सेमी लंबी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जियानक्सिया कहती हैं उनकी पलके पहले औरों की तरह सामान्य ही थी, लेकिन साल 2013 के बाद अचानक उनकी पलकें बढ़ने लगी और फिर बेहद तेजी से उन्होंने अपनी पलकों में अभूतपूर्व विकास को देखा।
9 of 10
df
8. सबसे लंबी दाढ़ी
ये आदमी एकदम अलादीन के जीनी की तरह है जिसकी दाढ़ी इतनी लंबी है कि आप देखकर चौंक पड़ेंगे। यह शख्स कनाडाई मूल का है जिनका नाम सरवन सिंह है। इनकी दढ़ी की लंबाई 2.495 मापी गई। इन्हें दुनिया में सबसे लंबी दाढ़ी वाला शख्स माना जाता है।
9.और 10. दुनिया का सबसे लंबा और छोटा इंसान
तुर्की का रहने वाला सुल्तान कोसेन दुनिया का सबसे लंबा इंसान है। इनकी लंबाई 251 सेमी हैं। सुल्तान की लंबाई 8 फीट 9 इंच है। वहीं भारत की रहने वाली ज्योति अमगे महज 62.8 सेमी लंबी है। इनकी लंबाई 2 फीट 6 इंच है। सुल्तान ज्योति की तुलना में लगभग 4 गुना लंबा है। है न अचरज भरी बात...