हम अपने मनोरंजन के लिए बॉलीवुड फिल्में तो देखते ही हैं। पर अगर असली भारत को देखना हो, तो ये डॉक्यूमेंट्री आपको देश के असल हालात के दर्शन करवाएंगी।
विज्ञापन
डॉक्यूमेंट्री
2 of 9
- फोटो : storypick
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है उस डॉक्यूमेंट्री का जिसे देश में सबसे चर्चित और मानी जाने वाली डॉक्यूमेंट्री में गिना जाता है। नाम है 'द स्टोरी ऑफ इंडिया'। इतिहासकार माइकल वुड ने इसका निर्देशन किया है, वही इसके लेखक भी हैं। बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री के कुल छह एपिसोड हैं और इसमें बेहतरीन ढंग से बताया गया है कि सालों से इस देश ने खुद को कैसे बदला है और ऐसा क्या है यहां जो इसे सबसे अलग बनाता है।
विज्ञापन
डॉक्यूमेंट्री
3 of 9
- फोटो : storypick
दुनिया का सबसे बड़ा मेला और लोगों का जमघट हमारे देश में ही लगता है। महाकुंभ के दौरान करोड़ों की संख्या में लोग इलाहाबाद में संगम स्नान करने एकत्रित होते हैं। महाकुंभ को दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार भी कहा जाता है। इसकी पूरी सुंदरता और सच्चाई को नेशनल जियोग्राफिक ने अपनी डॉक्यूमेंट्री 'महाकुंभ मेला' में सटीक ढंग से दिखाया है। 55 दिनों तक चलने वाला ये मेला हर बारह साल में एक बार लगता है।
डॉक्यूमेंट्री
4 of 9
- फोटो : storypick
'इंडिया अनटच्ड' का नाम सुना है आपने? ये एक ऐसी भारतीय डॉक्यूमेंट्री है जिसे फिल्ममेकर स्टालिन के ने बनाया है। ये डॉक्यूमेंट्री हमारे देश में जातिवाद और छुआछूत की समस्या को दिखाता है। उनकी फिल्म ने ना सिर्फ पूरी दुनिया का ध्यान देश की जातिवाद की समस्या पर खींचा बल्कि इस डॉक्यूमेंट्री ने कई अवॉर्ड भी जीते।
विज्ञापन
डॉक्यूमेंट्री
5 of 9
- फोटो : storypick
भारत में दो चीजों को लोग सर्वोपरि रखते हैं। एक क्रिकेट और दूसरा बॉलीवुड। 'बॉलीवुड-द ग्रेटेस्ट लव स्टोरी एवर टोल्ड' एक ऐसी ही डॉक्यूमेंट्री है जिसे राकेश ओमप्रकाश मेहरा और जेफ जिंबालिस्ट ने बनाया है। ये डॉक्यूमेंट्री भारतीय सिनेमा की सुंदरता और ताकत को दिखाती है। ये दिखाती है कि कैसे सिनेमा ने पूरे देश को एक डोर में बांधकर रखने का काम किया है। बॉलीवुड के फैन आप भी हैं तो देखिए कैसे करोड़ों के दिलों में बॉलीवुड धड़कन का काम करता है।
विज्ञापन
डॉक्यूमेंट्री
6 of 9
- फोटो : storypick
क्या आप जानते हैं कि एशिया का सबसे बड़ा वेश्यालय अपने ही देश में है? जी हां, कोलकाता के सोनागाची में सबसे बड़ा वेश्यालय है। यूं तो इस जगह पर कैमरे का जाना आसान नहीं है फिर भी इस पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है। जाना ब्रिस्की और रॉस कॉफमैन ने इस डॉक्यूमेंट्री को निदेर्शित किया है। ये डॉक्यूमेंट्री दिखाई है इस रेड लाइट एरिया में जन्म लेने वाले बच्चों की कहानी। डॉक्यूमेंट्री का नाम है 'बॉर्न इंटू ब्रॉथेल्स'।
विज्ञापन
डॉक्यूमेंट्री
7 of 9
- फोटो : storypick
आपने 'चिल्ड्रेन ऑफ पायर' देखी? ये डॉक्यूमेंट्री है कहानी है उन सात बच्चों की जो बनारस के मर्णिकर्णिका घाट पर दाह-संस्कार का काम करते हैं। इनका पूरा बचपन ही लाशों को संस्कार के कामों में दफ्न हो जाता है। इसे राकेश एस जाला ने बनाया है। इस डॉक्यूमेंट्री को कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।
डॉक्यूमेंट्री
8 of 9
- फोटो : storypick
निष्ठा जैन की फिल्म 'गुलाबी गैंग' संपत पाल देवी और उनके निडर औरतों के गैंग की कहानी को डॉक्यूमेंट करती है। ये गैंग महिला सशक्तिकरण का काम करती है। इसके अलावा जातिवाद और लिंग-भेद के खिलाफ भी लड़ती हैं।
'स्माइल पिंकी' डॉक्यूमेंट्री तो आपने भी देखी ही होगी। इसे मीगन मायलन ने बनाया है। ये डॉक्यूमेंट्री दिखाती है एक ऐसी बच्ची की कहानी जिसके होंठ जन्म से कटे हैं। ये उसके लुक को तो खराब कर ही रहे थे साथ ही उसे बोलने में दिक्कत भी देते हैं। उसे इसकी वजह से सामाजिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ती थी। लेकिल पिंकी को फ्री सर्जरी मिली और उसके होंठों को ठीक कर दिया। उसकी जिंदगी ही इस सफल सर्जरी के बाद ठीक हो जाती है।