घर का सपना हर कोई देखता है। सभी का सपना होता है कि उसके सिर पर बेहद सुंदर से आशियाने की छत हो लेकिन आज जिन घरों के बारे में हम बात करेंगे उन्हें खरीद पाना दूर की कौड़ी है। जी हां, ऐसे घर न तो आपने टीवी में और न ही कभी किसी फिल्म में देखें होंगे। भले ही आपने अभी तक बहुत से सुंदर और नायाब घरों को देखा हो लेकिन आज हम आपको दुनिया के 10 सबसे सुंदर और सुरक्षित घरों के बारे में बताने जा रहे हैं।
कहते हैं कि ये घर इतने सुंदर दिखाई देते हैं कि एक आम इंसान इनकी कल्पना भी नहीं कर पाएगा। सुंदर होने के साथ-साथ ये घर इतने महंगे हैं कि इन्हें चाहकर भी नहीं खरीदा जा सकता। तो चलिए जानते हैं इन घरों की खासियत...
विज्ञापन
2 of 11
home
1. एलिसन स्टेट
स्थान: लंदन
मूल्य: $ 222 मिलियन
इस घर की वर्तमान कीमत तकरीबन 200 मिलियन डॉलर है और इसे दुनिया के सबसे सुंदर घरों की श्रेणी में सबसे ऊपर रखा गया है। यह घर कैलिफोर्निया के 23 एकड़ जमीन पर बना हुआ है। इसे बनाने में कुल 9 साल लग गए थे। यह घर जापानी वास्तु विद्या (आर्किटेक्चर) के आधार पर बनाया गया है। हालांकि यह मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया से कम महंगा है पर इसकी सुंदरता उससे कहीं ज्यादा है। आप सिर्फ यहां घूमने के लिए जा सकते हैं और किराए पर कुछ दिनों तक रह सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 11
beautiful house
2. 18-19 केंसिंग्टन पैलेस गार्डन
स्थान: लंदन
मूल्य: $ 222 मिलियन
अरबपतियों की संपत्ति की श्रेणी में एक प्रॉपर्टी यह भी है। ये घर लंदन में प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के घर के बराबर में हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि आखिर यह घर क्यों इतना मंहगा है। इस विशेष निवास में 12 बेडरूम, एक स्नानागार और एक इनडोर पूल भी मौजूद है। इसके अलावा घर में 20 कारों के लिए पार्किंग की भी जगह है। एक रिपोर्ट की मानें तो इस संपत्ति के मालिक लक्ष्मी मित्तल बताए जाते हैं। वह दुनिया के सबसे बड़े इस्पात निर्माता आर्सेलर मित्तल के प्रमुख हैं। फोर्ब्स के अनुसार, भारत में वे 100 सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं।
4 of 11
Four Fairfield Pond
3 फॉर फेयरफील्ड पॉन्ड
स्थान: सागापोनैक, न्यूयॉर्क
मूल्य: $ 248.5 मिलियन
यह संपत्ति न्यूयॉर्क में है। 29 बेडरूम का यह घर 63 एकड़ में बना है। सिर्फ इतना ही नहीं इस घर का अपना बिजली संयंत्र है। इसके अलावा घर में 39 बाथरूम हैं और एक बास्केटबॉल कोर्ट, क्रिकेट प्रेक्टिस पिच, स्क्वैश कोर्ट, टेनिस कोर्ट के साथ-साथ तीन स्विमिंग पूल व एक 91 फुट लंबा डाइनिंग रूम है। यह सम्पत्ति रेनको समूह के मालिक ईरा रेनेर्ट की है जो ऑटो विनिर्माण और धातुओं व खनिज गलाने का काम करती है।
विज्ञापन
5 of 11
Villa Leopolda
4. विला लिओपोल्डा
स्थान: कोट डी 'अज़ूर, फ्रांस
मूल्य: $ 750 मिलियन
यह 50 एकड़ की संपत्ति है। "एक होटल की तरह नजर आता है। इसमें एक स्विमिंग पूल, पूल हाउस, एक शानदार रसोईघर, हेलिपैड और एक गेस्ट हाउस मौजूद है। इस घर का इस्तेमाल 1955 में 'To Catch a Thief' नामक हॉलीवुड फिल्म के लिए भी किया गया था। इस घर की मालकिन ब्राजील की रहने वाली philanthropist लिली सफ्रा नामक महिला थी जिसने एक लेबनानी बैंकर विलियम सफ़्रा से शादी की थी। इनके पति विलियम की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
6 of 11
antilia
5. एंटीलिया
स्थान: मुंबई, भारत
मूल्य: $ 1 अरब
विवरण: एंटिलिया पारंपरिक अर्थों में वास्तव में एक घर नहीं है। यह 27 मंजिला एक इमारत है जो 400,000 वर्ग फुट में बनी है। इस इमारत में छः अंडरग्राउंड पार्किंग, तीन हेलीकाप्टर पैड बनाए गए हैं। रख-रखाव के लिए 600 लोगों का स्टाफ इस घर में काम करता है। इस घर के मालिक भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी है।
विज्ञापन
7 of 11
ग्रीक आइलैंड हाउस
6 ग्रीक आइलैंड हाउस
इस घर की छत के ऊपर एक बड़ा-सा स्विमिंग पूल बना हुआ है और यह इसी से छिपा, नीचे एक बड़े से पत्थर पर स्थित है। ऊपर से देखने पर यह एक बड़े आईने की तरह लगता है। जिसे देख कर कोई भी यह अनुमान नहीं लगा पाएगा कि इसके नीचे एक घर भी बना हुआ है।
8 of 11
ila da island
7. इला डे आइलैंड
यह घर एक बड़े से टापू पर बना हुआ एकलौता घर है इसे शिकारियों के एक समूह ने बनाया था क्योंकि उन्हें अंधेरा होने से पहले रहने के लिए एक सुरक्षित जगह चाहिए थी। इसे आज भी दुनिया का सबसे सुरक्षित घर माना जाता है और यहां अब भी यहां शिकारियों का एक परिवार रहता है।
9 of 11
Crazy Cliff House
8 क्रेजी क्लिफ हाउस
समुद्र के ऊपर और पहाड़ के किनारे बसाया घर किसी स्वर्ग से कम नहीं। अमेरिका के एक अमीर व्यक्ति ने इसे गर्मियों में छुट्टी मनाने के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार को युद्ध के दौरान सुरक्षित रखने के लिए बनवाया था। इस घर की छत के ऊपर पारदर्शी स्विमिंग पूल है जिसके कारण घर के अंदर का नजारा कमाल का दिखता है। अगर आप एकांत में अपनी जिंदगी शांति से गुजारना चाहते हैं तो यह घर आपके लिए सबसे अच्छा होगा।
10 of 11
hobot house
9 हॉबिट हाउस
अगर आप एक बार इस घर में रहने चले गए तो इसके सामने आपको बड़े-बड़े महल भी फीके लगने लगेंगे। यह घर छोटी-छोटी पहाड़ियों को खोदकर बनाया जाता है यहां रहने वाले लोगों को यह प्रतीत होता है कि वे हमेशा प्रकृति की गोद में लेटे हैं। अगर आप इन घरों में रहने का अनुभव लेना चाहते हैं तो आपको नॉर्थ अमेरिका के जंगलों में जाना पड़ेगा क्योंकि यह वहीं स्थित है।
यह घर 2012 में जब बेचने की बात सामने आई तो इस प्रॉपर्टी का रेट दुनिया के सामने आया। इस इमारत की कीमत 1.5 बिलियन अमरीकी डॉलर है। इसमें 1 9 शाही कमरे, 52 बेडरूम,78 बाथरूम, मौजूद है। इसके रखरखाव के लिए 92 कार्यालय बने है और 188 कर्मचारी इसमें कार्यरत है।