फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्बा बंद सांस से लेकर चबाई हुई चुइंगम तक खरीदते हैं क्रेजी फैन, ये रहे 10 सबूत

Wed, 29 Aug 2018 09:30 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
celeb
प्रशंसा के काबिल सिर्फ सेलेब्रिटी नहीं बल्कि उनके फैंस भी होते हैं। तभी तो देखिए ये फैंस आज सुर्खियों में है। फिर चाहे इसके पीछे उनके किसी न किसी सेलेब्रिटी का ही हाथ क्यों न रहा हो। ये फैन अपने सेलेब्रिटी को लेकर इस कदर पागल और वफादार होते हैं कि उनके लिए ये कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। दरअसल, ये दुनिया की नजर में और अपने सेलेब्रिटी की नजर में एक आदर्श स्थापित करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। वे अपने पसंदीदा मेगास्टार के एक आइटम को खरीदने के लिए हजारों हजार रुपए खर्च कर देते हैं। ऐसे ही कुछ आइटम आज हम आपको दिखाने वाले हैं जिन्हें उनके संबंधित सेलेब्रिटी के फैंस ने खरीदा है। ये साबित करता है कि प्रशंसकों को अपने पसंदीदा सेलेब्रिटी को करीब महसूस करने के लिए कुछ भी करना पड़ता है, इससे वे अपने प्यार को विभिन्न तरीकों से दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
demo
1. जॉन लेनन का दांत
वास्तव में ये एक 'दांत' की कहानी है! जॉन लेनन मशहूर अंग्रेजी गायक और गीतकार के बतौर जाने जाते हैं। इन्होंने ही 'बीटल' बैंड का स्थापना की है। उनके परिवारवालों ने उनके इस दांत को कई साल तक संभाल कर रखा था। बाद में जॉन लेनन ने अपना ये दांत अपनी बेटी के एक दोस्त को दे दिया। वह उनके बैंड का बड़ा प्रशंसक था। इसके बाद में उनका ये दांत eBay पर नीलामी के लिए सामने आया। एक कनाडाई दंत चिकित्सक माइकल जुक ने इसे 18 लाख रुपये से अधिक में खरीदा। अब आप ही सोचिए की एक पीले दांत को खरीदने के लिए भला कोई इतने पैसे खर्च कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 10
demo
2. लेडी गागा का एक नकली नाखून
डबलिन में एक शो के दौरान गिरा लेडी गागा का ये नकली नाखून 8 लाख रुपये से ज्यादा में बिका।

4 of 10
demo
3. स्कारलेट जोन्सन का इस्तेमाल किया हुआ टिश्यू पेपर
 साल 2008 में एक टीवी शो के दौरान इस्तेमाल किए गए इस टिश्यू पेपर को eBay वेबसाइट पर बेच दिया गया था। करीबन 3.50 लाख रुपये की कीमत में यह बिका था।
विज्ञापन

5 of 10
demo
4. ब्रिटनी स्पीयर्स की चबाई हुई च्यूइंग गम
 अपने सुनहरे दौर में पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स की चबाई हुई च्यूइंग गम करीबन 9 लाख रुपये में नीलाम हुई थी।
विज्ञापन

6 of 10
demo
5. ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली की जार में भरी हुई सांस
हॉलीवुड की मशहूर जोड़ी ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली की सांसों को एक जार में भरकर नीलाम किया गया था। ये जार करीब 32 हजार रुपये से ज्यादा में बिका।
विज्ञापन

7 of 10
demo
6. जस्टिन बीबर के बाल
जस्टिन बीबर के बाल 24 लाख रुपये से अधीक की कीमत में बीके थे

8 of 10
demo
7. रानी एलिजाबेथ की अंडरवियर
इंग्लैंड की रानी एलिजाबेथ द्वितीय की अंडरवियर की नीलामी भी की गई थी। रानी एलिजाबेथ का ये अंडरवियर 1968 में एक निजी विमान में यात्रा के दौरान छूट गया था। इसे eBay साइट पर नीलामी के लिए डाला गया और ये भी भारी भरकम दाम में बिका। इसकी नीलामी करीबन 12 लाख में हुई।

9 of 10
demo
8. जेनिफर लॉरेंस की स्पोर्ट्स ब्रा
फिल्म ‘सिल्वर लाइनिंग प्लेबुक’ के सीन की रिहर्सल के दौरान जेनिफर लॉरेंस ने जो स्पोर्ट्स ब्रा पहनी थी, 2013 में वो 2 लाख रुपये से ज्यादा में नीलाम हुई।
 
विज्ञापन

10 of 10
demo
9. मर्लिन मुनरो की छाती का एक्स-रे
हॉलीवुड जगत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री मर्लिन मुनरो कि छाती का एक्स-रे 30 लाख रुपये से अधिक में बिका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें