फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस 18 साल की लड़की की हड्डियां 1000 से ज्यादा बार टूट चुकी हैं, कारण जानकर हैरान हो जाएंगे

Thu, 02 Mar 2017 11:06 AM IST
amarujala.com- presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
1 of 5
f
बिहार के भागलपुर की रहने वाली परवीन के शरीर की 90% हड्डियां टूट चुकी हैं। इसके बावजूद परवीन हिम्मत नहींं हारती कहती है 'मैं अपने आपको अपंग नहीं मानती, क्योंकि मेरे इरादे बहुत मजबूत हैं। 'इसके बाद परवीन कहती हैं कि 'मेरा दिमाग सही काम करता है, बस मैं हिल नहीं पाती, जिसकी वजह से लोग मुझे तरस की नज़रों से देखते हैं'..

 
विज्ञापन

2 of 5
s
परवीन एक आम बच्चे की तरह ही पैदा हुई थीं, पर 2 साल की होने पर अचानक उनके शरीर में बदलाव होने लगे। परवीन की मां ग़ज़ाला का कहना है कि 'जब परवीन पैदा हुई थी, तो उसकी स्किन बहुत पतली थी। डॉक्टरों ने हमें उसी समय बताया था कि परवीन की हड्डियां काफ़ी कमजोर हैं। उसे कैल्शियम की भारी मात्रा दी गई, पर समय परवीन पर कोई असर नहीं हुआ' 

 
विज्ञापन

3 of 5
परवीन कहती हैं उन्हें इस चीज़ से सख्त नफ़रत हो गई है, वो भी खुले आसमान में अपनी उम्र की लड़कियों की तरह उड़ना चाहती है। परवीन कहती हैं कि कई बार उनका शरीर उन्हें किसी कैदखाने की तरह लगता है। 
 

4 of 5
18 साल की सबल परवीन 'Osteogenesis Imperfecta' नाम के एक जेनेटिक डिसऑर्डर से पीड़ित है। इसकी वजह से परवीन की हड्डियां काफ़ी कमजोर हैं और जल्दी ही टूट जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परवीन के पास एक बिल्ली है जिसके साथ वो दिन भर खेलती हैं। सलमान खान उनके पसन्दीदा स्टार हैं। परवीन ने हाल ही में एक हेल्पर की मदद से अपने एग्ज़ाम दिए हैं और आगे बैंक में नौकरी करना चाहती हैं। परवीन का मानना है कि उनकी नौकरी ही उनकी किस्मत बदल सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें