सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति बहुत कम समय में प्रसिद्धि हासिल कर सकता है। ऐसी ही एक लड़की की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस लड़की की उम्र महज 19 साल बताई जाती है। इतनी सी उम्र में ये लड़की आज उस मुकाम पर पहुंच चुकी है जहां तक जाने में लोगों को सारी उम्र लग जाती है। अमेरिका में जन्मी ये लड़की आज पेरिस में जानामाना नाम बन चुकी है।
विज्ञापन
2 of 5
modal
मॉडलिंग की दुनिया में उसे सेनेगलिस मॉडल 'खुडिया डायप' के नाम से जाना जाता है। लेकिन इस सफर में खुडिया डायप को जितनी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा उसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। कई साल तक खुडिया को अपने रंग को लेकर रोजाना ताने सुनने को मिलते। उसकी चमड़ी का लोग मजाक बनाते थे। कई बार तो लोग भद्दे कमेंट भी करते थे। इन सबको सहते हुए खुडिया अपनी राह पर चलती रही।
विज्ञापन
3 of 5
modal
आज वह एक सक्सेसफुल मॉडल बन चुकी है। तभी तो उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत मॉडल के बीच स्थान मिला। लेकिन 15 साल की उम्र में उन्हें रंगभेद के चलते देश छोड़ दिया और पेरिस चली गई। वहां स्थानांतरित होने के बाद उन्होंनेे तय किया कि वह उन लोगों को जवाब देगी जिन्होंने उसका मजाक बनाया।
4 of 5
modal
15 साल की उम्र डायप को उसके आस-पास के लोगों ने उसकी त्वचा के रंग को लेकर खूब चिढ़ाया। डायप ने उन लोगों को जवाब देना इसलिए जरूरी समझा ताकी उसकी छोटी बहन का आत्मबल बढ़ सके। आज डायप की उम्र 19 साल हो चुकी है।
ऐसा करने के बाद न केवल उसकी बहन का आत्मबल लौटा बल्कि डायप भी खुश है। उसने दुनिया को बताने की कोशिश की है कि किसी इंसान के रंग को लेकर कभी कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। ऐसे कमेंट करने से किसी भी इंसान को ठेस पहुंच सकती है। डायप को इसी रंग के बूते आज दुनिया में खास पहचान मिली है। वह दुनिया की सबसे खूबसूरत ब्लैक मॉडल बन चुकी है।