फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 रुपए का दही चोरी होने पर महिला ने दर्ज कराया केस, पुलिस ने जांच में खर्च कर दिए हजारों रुपए

Sun, 09 Dec 2018 12:21 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आज आज हम आपको एक ऐसी चोरी की घटना के बारे में बता रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल एक महिला ने 100 रुपए का दही चुराने वाले को पकड़ने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हद तो तब और हो गई जब पुलिस ने मामला सुलझाने के लिए 6 लोगों के डीएनए टेस्ट कराने के नाम पर 42 हजार रुपए खर्च कर दिए। 
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल ये पूरा मामला ताइवान का है। ताइवान मीडिया के मुताबिक, स्टूडेंट्स हाउस में रहने वाली एक महिला ने 100 रुपए का दही चोरी होने की शिकायत की। महिला का आरोप था कि किसी ने उसके फ्रिज से दही निकाल कर खा लिया है। लेकिन जब उसने अपने साथ रहने वाली लड़कियों से पूछा तो सभी ने दही खाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला ने ताइपे पुलिस में दही का पैकेट लेकर चोरी का केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

3 of 5
ताइपे पुलिस महिला की शिकायत पर पहले तो चौंक गई थी। लेकिन, बाद में अधिकारियों ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि पुलिस को पैकेट से आरोपी का फिंगरप्रिंट नहीं मिल पाया, क्योंकि घटना के वक्त पैकेट गीला था। ऐसे में महिला ने जांच टीम को फोरेंसिक की मदद लेने की सलाह दी।
 

4 of 5
- फोटो : File Photo
फोरेंसिक जांच की मंजूरी मिलने के बाद टीम ने महिला समेत कुल 6 लोगों का डीएनए टेस्ट किया। इसके नतीजों के आधार पर ही पुलिस ने दोषी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि हर एक महिला के डीएनए टेस्ट में ताइपे पुलिस को 3 हजार ताइवानी डॉलर (7000 रुपए) खर्च करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
इस लिहाज से 6 लोगों के टेस्ट में विभाग के कुल 42 हजार रुपए खर्च हो गए। ताइवान के लोगों ने मामला सामने आने के बाद करदाताओं के पैसे को इस तरह बर्बाद करने पर नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने पुलिस पर संसाधन के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें