फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर ने 1700 रुपये में बेच दिया था अपना कुत्ता, स्टार बनने के बाद 23 लाख में वापस खरीदा

Sat, 06 Jul 2019 04:32 PM IST
मोना नारंग फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Sylvester Stallone - फोटो : Facebook
हॉलीवुड के सुपर स्टार सिलवेस्टर स्टेलॉन के स्टाइल और एक्शन के चाहने वालों की संख्या बहुत बड़ी है। भारत में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। रैम्बो सीरिज से सिल्वेस्टर ने दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय था जब उनके पास घर का कियारा देने तक के लिए पैसे नहीं थे। 
विज्ञापन

2 of 7
Sylvester Stallone - फोटो : Facebook
करियर के शुरुआती दौर में सिल्वेस्टर ने काफी स्ट्रगल किया है। उन्होंने कई रातें न्यूयार्क के बस स्टैंड पर गुजारीं। यही नहीं एक बार जब उनके पास खाने तक के पैसे नहीं बचे तो उन्होंने मजबूरी में अपने कुत्ते Butkus को 40 डॉलर यानी 2500 रुपये में बेच दिया था। 
विज्ञापन

3 of 7
sylvester stallone
कुत्ते को बेचने के बाद वह रोते हुए अपने घर लौटे थे। उनके लिए यह पल शायद सबसे बुरा था। रिपोर्टस के मुताबिक, उन दिनों सिल्वेस्टर इस कदर परेशान थे कि एक बार तो उन्होंने अपने पत्नी के गहने चोरी करने की भी कोशिश की थी। 

4 of 7
sylvester stallone
फिर जिंदगी में आया टर्न
सिलवेस्टर ने उस समय के मशहूर रेस्लर मोहम्मद अली और चक वेपनर के बीच हुए एक मुकाबले से प्रेरित होकर फिल्म रॉकी की स्किप्ट लिखी। इस स्क्रिप्ट को उन्होंने महज 20 घंटों में लिखी थी। इसी फिल्म की स्क्रिप्ट से उनके दिन बदलने शुरू हुए।
विज्ञापन

5 of 7
sylvester stallone
एक फेमस प्रॉडक्शन हाउस ने सिल्वेस्टर की इस स्क्रिप्ट को 17 लाख रुपये में खरीदने की पेशकश की, लेकिन सिल्वेस्टर ने इसके बदले में एक शर्त रखी। शर्त में उन्होंने फिल्म में बतौर हीरो का रोल मांगा। प्रॉडक्शन हाउस ने उनकी ये शर्त यह करकर ठुकरा दी कि वह देखने में फनी लगते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
sylvester stallone
सिल्वेस्टर को यह बहुत बुरी लगी और इसके बाद उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट को देने से मना कर दिया। कुछ दिनों बाद उसी प्रोडक्शन हाउस ने सिल्वसटर से फिर संपर्क किया और इस बार पहले से 6 लाख रुपये ज्यादा यानी कि 23 लाख देने की पेशकश की। इसके अलावा यह भी वादा किया कि सिल्वेस्टर को हीरो का रोल मिलेगा। इसके बाद उन्होंने इस फिल्म में काम किया और फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sylvester stallone
कामयाबी हासिल करने के बाद सिल्वेस्टर ने जिस दुकान पर अपने प्यारे कुत्ते को बेचा था उसके कई चक्कर लगाए। बहुत तलाश करने के बाद उनका कुत्ता उन्हें मिल गया, लेकिन कुत्ते के नए मालिक ने उनसे 15 हजार डॉलर यानी करीब 10 लाख रुपये की मांग की। सिल्वेस्टर ने खुशी-खुशी पैसे देकर अपने कुत्ते को वापस पा लिया था। हालांकि बाद में एक इंटरव्यू में सिल्वेस्टर ने बताया था कि 1981 में उनके इस प्यारे कुत्ते की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें