फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस होटल में आकर लोग लेते हैं अपनी मौत का मजा, एक कमरे में हुई थीं 200 लोगों की हत्याएं

Mon, 16 Apr 2018 04:51 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
hotel
अगर आपको यह लगता है कि आपको जरा भी डर नहीं लगता, तो एकबार जरूर इस होटल में रात गुजार कर देखें। यकीनन आपको समझ आ जाएगा कि आखिर डर किसे कहते हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम आपको ऐसी खौफनाक जगह क्यों भेजना चाहते हैं...? दरअसल, यह होटल एक 'सीरियल किलर' की स्टोरी से इंस्पायर्ड होकर बनाया गया है। 

 
विज्ञापन

2 of 7
HH Holmes
यहां आने वाले हर शख्स को ऐसे डर का सामना करना पड़ता है जो उसने शायद ही अपने जीवन में पहले कभी फील किया होगा। दरअसल, यह होटल खास ऐसे लोगों के लिए तैयार किया गया है जिन्हें डर का सामना करना बेहद पसंद है। इसलिए यहां आने वालों का मजबूत दिल होना बेहद जरूरी है।

 
विज्ञापन

3 of 7
HH Holmes fear in Philadelphia
कमजोर दिल वालों को तो भूलकर भी इस होटल के बारे में नहीं सोचना चाहिए। इस होटल को 19 वीं शताब्दी के शुरुआती दौर के होटलों जैसा ही रूप दिया गया है। दिखने में यह बेहद आलीशान लगता है। उस दौर से इस होटल को जोड़ते हुए इसलिए तैयार किया गया है क्योंकि उस समय अमेरिका में एक सीरियल किलर बड़ा फेमस हुआ था।

 

4 of 7
HH Holmes
वह होटल में जाकर लोगों की हत्या किया करता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सीरियल किलर ने 18 9 1-194 9 के बीच अमेरिका में तकरीबन 200 से भी ज्यादा लोगों की हत्या की थी। ताज्जुब की बात यह है कि सभी हत्याएं होटल के कमरे में की गई थी। इस भय से उस समय लोगों ने होटल में ठहरना तक बंद कर दिया था।

 
विज्ञापन

5 of 7
HH Holmes
आज इस बात को सदियां बीत चुकी है लेकिन आज भी दुनिया में इस किलर की बातें की जाती है। इस किलर का नाम 'एच.एच होम्स' था। आगे चलकर इस सीरियल किलर पर बेस्ड कई फिल्में व नाटक भी बनाए गए। कहते हैं कि इस किलर की मौत को लेकर भी लंबे समय तक राज गहराया रहा। कहा जाता है कि एच.एच होम्स नामक इस सिरियल किलर को फिलाडेल्फिया की मोयामेंसिग नामक जेल में सन 1896 में फांसी दे दी गई थी। 
विज्ञापन

6 of 7
HH Holmes
लेकिन बाद में यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि होम्स इस जेल से बच निकल भागा है। इसके बाद ही होटलों में सिलसिलेवार हत्यारों का दौर शुरू हुआ था लेकिन उन हत्याओं का कोई सुराग न लग पाया। एक के बाद एक 200 से भी ज्यादा मर्डर हुए और माना जाता रहा कि इन सभी कत्ल के पीछे होम्स का ही हाथ है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
HH Holmes
बता दें लंदन में एक बार फिर लोगों को उस दौर के डर से रूबरू कराने के लिए इस 'हॉलॉ होटल' को बनाया गया है। यहां कई ट्रैप ऐसे तैयार किए गए हैं कि लगेगा जैसे होटल में कोई आपका मर्डर करना चाहता है। अगर आपको किसी ऐसे रोमांच का शौक हो तो इस अजब-गजब होटल में एक रात बिताकर देख सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें