फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्मा भी नहीं जानती होगी खाने से जुड़े ये 10 गहरे राज, जानकर दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप

Wed, 31 Jan 2018 09:43 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
demo
आज हम आपको दुनिया के 10 ऐसे फूड फैक्ट्स बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपने शायद ही पहले कभी सुना होगा। यकीनन घर की बूढ़ी अम्मा भी खाने-खजाने के ये गहरे राज नहीं जानती होंगी। ये ऐसे राज है जिनके बारे में जानकर आप हिल जाएंगे।





 
विज्ञापन

2 of 10
demo
क्या आप जानते हैं स्टिक वाली आइसक्रीम कैसे अस्तित्व में आई..?  

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्टिक वाली आइसक्रीम का आविष्कार 11 साल के लड़के फ्रैंक ई-इपर्सन ने 1905 में किया था।एक रात लड़के ने अपने घर के पिछले हिस्से में फ्लेवर्ड सोडा वॉटर में स्टिक डालकर छोड़ दिया और अगले दिन सुबह में उसे जमा देखा। ऐसे सबसे पहली आइसक्रीम बनीं थी।




 
विज्ञापन

3 of 10
demo
'पीनट बटर' को अब तक आप सिर्फ खाने में ही इस्तेमाल में लेते होंगे लेकिन क्या आप यह बात जानते हैं कि वैज्ञानिक एक तकनीक का इस्तेमाल करके पीनट बटर को डायमंड्स में बदल सकते हैं। 

 

4 of 10
demo
दुनिया में शाकाहारी के साथ-साथ मांसाहारी भोजन का भी चलन है। लेकिन ये अपने आप में सबसे अनोखा है क्योंकि यहां तो जिंदा ऑक्टोपस खाया जाता है। 

जी हां, कोरिया में ऑक्टोपस को जिंदा खाया जाता है। 
 
विज्ञापन

5 of 10
demo
दूध में जिंदा मेंढक डालकर दूध खराब होने से बचाने की बात सुनी है..? नहीं न। चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल फिनलैंड में लोग दूध में जिंदा भूरा मेंढक डालकर छोड़ देते थे ताकि दूध खराब न हो। यह वहां की पुरानी प्रथा है। 

उस दौर में आधुनिक रेफ्रिजेरेटर का अविष्कार नहीं हुआ था, तो रूस में फिनलैंड में लोग यही तरकीब अपनाते थे।

 
विज्ञापन

6 of 10
demo
जब कभी आप अपने मनपसंद खाना के बारे में सोचते हैं तो आपके अंदर डोपमाइन नामक हॉर्मोन रिलीज होता है जो फील गुड कराता है।

आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि यही हॉर्मोन शारीरिक संबंध बनाने के दौरान और मनोरंजन के तौर पर ड्रग के इस्तेमाल से रिलीज होता है। 

 
विज्ञापन

7 of 10
demo
अगर हम कहें कि जंक फूड हमारे लिवर पर हेपेटाइटिस जैसी घातक बीमारी जीतनी मार करता है तो क्या आप यकीन करेंगे..? शायद आप इस बात को इतनी सीरियस न लें लेकिन आपकी जानकारी के लिए हम बताना चाहेंगे कि एक स्टडी में ऐसा पाया गया है। 

यह वाकइ हमारे लिवर पर हेपेटाइटिस जैसी बीमारी जितना असर करता है। दरअसल, जंक फूड में मौजूद फैट्स और सैचुरेटिड फैट्स फैटी लिवर नाम की स्थिति पैदा करता है। जिसके चलते लिवर फेल होने की संभावना बेहद ज्यादा हो जाती है।

 

8 of 10
demo
चिकन मीट में फैट काफी मात्रा में पाया जाता है और प्रोटीन बेहद कम। 70 के दशक में चिकन में जितना फैट पाया जाता था, आज उसके मुकाबले 266 फीसदी ज्यादा फैट पाया जाता है। ये बात एक स्टडी में सामने आई है।

 

9 of 10
demo
केवल मां का दूध सभी पोषक तत्व मिलते हैं। इसके अलावा कोई भी चीज ऐसी नहीं है जिसमें एक साथ सारे पोषक तत्व पाए जाते  हों। यह बात साइंस में प्रुव हो चुकी है।

 
विज्ञापन

10 of 10
demo
कहते हैं कि हवाई जहाज में इंसान को कितना ही स्वादिष्ट खाना परोस दिया जाए लेकिन वह भी उसे बेस्वाद लगने लगता है। ऐसी तमाम शिकायतें भी सामने आती रहती है।

दरअसल, इसका भी एक विशेष कारण है। बहुत ऊंचाई पर हमारे सूंघने और स्वाद की क्षमता में 20 से 50 फीसदी की गिरावट आ जाती है। इस कारण से हवाई जहाज में खाने का स्वाद अच्छा नहीं लगता है। 

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें