हैदराबाद पुलिस के हत्थे एक ऐसा चोर चढ़ गया जिसकी कहानी जानकर पूरी दुनिया हैरत में पड़ गई है। जी हां, यह चोर दिखने में साधारण जरूर लगता है लेकिन इसकी अपनी एक खासियत है जिसके लिए ये जबरदस्त चर्चा में आ गया है। दरअसल, यह चोर सप्ताह में सिर्फ एक दिन चोरी करता है। ताज्जुब इस बात पर होता है कि चोरी जैसे कुकर्म के लिए यह सप्ताह का शुभ दिन चुनता है और वो है मंगलवार...
विज्ञापन
2 of 5
handcuff
जी हां, यह चोर सिर्फ मंगलवार के दिन ही घरों में चोरी करता था लेकिन अब यह हैदराबाद पुलिस की गिरफ्त में है। तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में सिर्फ मंगलवार के दिन इस चोर ने कोई चोरियों को अंजाम दिया है। ऐसा 'अंधविश्वासी' चोर आपने शायद ही पहले कहीं देखा होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोहम्मद समीर खान को उसके साथी मोहम्मद शोएब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जब उनसे पूछताछ की तो समीर ने पुलिस को चौंकाने वाली बात बताई। दरअसल, समीर ने पुलिस को बताया कि उसकी आंखों की रोशनी कम है। इसी कारण से वह दिन में चोरी करता था।
विज्ञापन
3 of 5
thief
इसके अलावा, पुलिस ने दोनों के पास से ₹21 लाख का सोना बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद समीर खान और उनके सहयोगी मोहम्मद शोएब तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में लूटपाटों के दौर में शामिल थे। हैदराबाद पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि हैदराबाद से करीब 21 लाख रुपए का 700 ग्राम वजनी सोना बरामद हुआ है।
4 of 5
Thief
पुलिस ने यह भी बताया कि "मोहम्मद समीर खान, के पूर्वजों अफगानिस्तान के हैं। समीर की आंखें खराब हैं। इसलिए वह केवल दिन में ही चोरी किया करता था। इसके अलावा, उसका मानना था कि वह सफल होने के लिए केवल मंगलवार को चोरी करता था। उसकी नजर में यह चोरी का शुभ दिन था।
दोनों मोटरसाइकिल पर चोरी करने जाते थे। वे उस घर को निशाना बनाते जिस पर बाहर लॉक लगा होता था। फिर इनमें से कोई घर के भीतर दाखिल होता जबकि दूसरा बाहर खड़ा इंतजार करता है। घर में दाखिल होने वाला शख्स पांच से 10 मिनट में काम को अंजाम देकर बाहर निकल आता था। ऐसे दोनों ने तेलंगाना और बेंगलुरू में 30 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिय है।