फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की मौत के 2 महीने बाद इस फैन ने किया ऐसा कारनामा, पूरी दुनिया हैरान, बोनी कपूर हुए भावुक

Tue, 22 May 2018 08:08 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन हर फैन के दिल में वह आज भी जिंदा है। श्रीदेवी लोगों के यादों में बसी हुई हैं। हाल ही में श्रीदेवी की एक फैन ने दीवानगी की सारी हदें पार कर लीं। उसकी दीवानगी ऐसी है कि उन्होंने अपनी पूरी कार श्रीदेवी की तस्वीरों से सजा दी है। दरअसल, पुणे की टोनू सोजातिया ने अपनी पूरी कार पर श्रीदेवी की तस्वीरें पेस्ट करवाई हैं। इस कार को लेकर वह पुणे से मुंबई श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से मिलने आई थीं।
विज्ञापन

2 of 4
श्रीदेवी के लिए फैन की इस अनोखी श्रद्धाजंलि को देख बोनी कपूर सरप्राइज हो गए। इसके साथ ही वह भावुक भी हो गए। बोनी ने श्रीदेवी के फैन को निराश नहीं किया और उनसे मुलाकात की। दोनों की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
विज्ञापन

3 of 4
टोनू ने कहा कि वह श्रीदेवी को दी गई श्रद्धाजंलि उनके पूरे परिवार को दिखाना चाहती थीं। उन्होंने रिक्वेस्ट की थी वह बोनी कपूर से मिलना चाहती हैं। आपको बता दें कि बोनी ने खुद कॉल करके टोनू से मिलने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन

4 of 4
उन्होंने अपने ऑफिस में टोनू और उनके दोस्तों से मुलाकात की और ढेर सारी बातें भी कीं। बोनी कपूर ने अपने ऑफिस से बाहर आकर श्रीदेवी की तस्वीरों से सजी इस कार को भी देखा और फोटोज क्लिक करवाईं। इसी बीच बोनी कपूर काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने टोनू के साथ श्रीदेवी से जुड़ी कई यादें शेयर कीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें