फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे छोटा बच्चा जन्मा, वजन आधा किलो से भी कम, पैदा होते ही डॉक्टर भी हुए दंग

Thu, 19 Jul 2018 06:23 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक खबर ने तहलका मचा रखा है। दरअसल साउथ ईस्ट एशिया में सबसे छोटे बच्चे ने जन्म लिया है। खबर है कि हैदराबाद के रेनबो हॉस्पिटल में एक छोटी बच्ची का जन्म हुआ जिसका वजन मात्र 375 ग्राम है। खुद डॉक्टर भी हैरान हैं कि इतने कम वजन की बच्ची कैसे पैदा हुई और उसकी जान कैसे बच गई। 
विज्ञापन

2 of 4
baby
छत्तीसगढ़ के रहने वाले निकिता और सौरव के यहां इस बच्ची ने जन्म लिया है। फिलहाल मां निकिता और बेटी चेरी बिल्कुल ठीक हैं। वहीं पिता सौरव भी अपनी नन्ही परी को देखकर पहुत खुश हैं। रेनबो ग्रुप हॉस्पिटल्स के चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर रमेश कंचारला ने कहा कि इस प्रीमैच्योर बेबी गर्ल का जन्म सिर्फ 25 हफ्तों के अंदर हो गया है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो - फोटो : डेमो
डॉक्टर रमेश कंचारला ने बताया कि इस बच्ची का जन्म तय समय से 4 महीने पहले ही हो गया है। यह बच्ची लंबाई में 20 सेंटीमीटर की है जो कि एक हाथ में समा जाती है। सबसे पहले तो डिलीवरी के वक्त डॉक्टर खुद इस बच्ची को देखकर हैरान रह गए थे। बाद में जब इसकी हालत सुधर गई तो उन्हें भी चैन मिला। फिलहाल बच्ची एकदम ठीक है।
विज्ञापन

4 of 4
baby
आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई में भारत का सबसे छोटा बच्चा पैदा हुआ था। इस नवजात का नाम निर्वाण है। मुंबई के सूर्य अस्पताल में निर्वाण का जन्म 5 महीने में ही हो गया था। यह मां के गर्भ में आने के 22 सप्ताह बाद ही 12 मई, 2017 को पैदा हो गया था। जन्म के समय निर्वाण का वजन 610 ग्राम था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें