हर कोई चाहता है कि उनकी एक अलग पहचान हो, उनके लुक की लोग तारीफ करें। इसी वजह से खुद को हमेशा फिट और जवां दिखाने के चक्कर में घंटों जिम और पार्लर में समय बिताते हैं। सोशल मीडिया पर अपने लुक की रोज नई फोटो डालकर पॉपुलर होने की होड़ में लोग हमेशा यंग दिखना चाहते हैं, लेकिन इन दिनों एक बुजुर्ग व्यक्ति की कुछ फोटो वायरल हो रही है, जो सोशल मीडिया पर अपने लुक और फिटनेस की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है।
सोशल मीडिया के ये स्टार पावेल लेडजियाक की फोटो देखकर हर कोई अपने अपने हिसाब से इनकी उम्र का अंदाज लगा रहा है। कोई 60 तो किसी की नजर में पावेल 65 साल के हैं। क्या आप इनकी इस फोटो को देखकर इनकी सही सही उम्र बता सकते हैं?
पढ़ें: चार बच्चों की दादी है यह महिला, तस्वीरें देख असल उम्र का अंदाजा लगाना है मुश्किल
विज्ञापन
2 of 7
पावेल ने जब से अपना मेकओवर करवाया है, वे सोशल मीडिया के सुपरस्टार बन गए है। क्या आप जानना चाहेंगे उनके मेकओवर की खासिख्यत।
पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा से 18 साल बड़ा है यह 'लड़का', तस्वीरें देख असल उम्र पर नहीं होगा यकीन
विज्ञापन
3 of 7
लोग हर जगह छाने के लिए खुद को यंग दिखाना चाहते हैं , लेकिन पावेल ने ऐसा नहीं किया। इन्होंने खुद का मेकओवर एक बुजुर्ग के रूप में करवाया वो भी अपनी उम्र से 20 वर्ष अधिक बड़ा। हैरान गए न आप। अगर अभी भी आप इनकी उम्र की अंदाजा नहीं लगा पाए तो दिल थाम लिजिए, क्योंकि इनकी असल उम्र जानकर आपको एक बार तो जरूर हैरानी होगी और साथ में एक सवाल भी मन में आएगा।
पढ़ें: नर्स की ये तस्वीरें देखकर आप भी कहेंगे,"ओह माय गॉड"
4 of 7
पावेल की इन फोटोज को देखने के बाद लोग उन्हें 60-65 के बीच का मानते हैं, क्योंकि उनके बाल और दाढ़ी कुछ ज्यादा ही सफेद हो गए हैं। लेकिन उनकी असल उम्र इससे तो काफी कम है। वे 35 वर्ष के हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इन्हें उम्रदराज दिखने की क्या जरूरत पड़ गई।
पढ़ें: OMG! इंटरनेट पर धमाल मचा रही है ये महिला, असल उम्र पर नहीं होगा यकीन
विज्ञापन
5 of 7
एक इंटरव्यू में पावेल ने बताया कि उनके बाल और दाढ़ी स्लेटी रंग के होने शुरू हो गए थे, यानी उनके काले बालों में सफेदी झलकने लगी थी और वे इस लुक को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। उन्होंने फैसला लिया कि वे अपने बालों को और दाढ़ी को पूरी तरह से सफेद करवा लेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो :
वे सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर काफी लंबे समय में एक्टिव थे, लेकिन जब से उन्होंने अपने ओल्ड लुक की फोटो पोस्ट करनी शुरू की, उनकी लोकप्रियता देखते ही देखते बढ़ने लगी। सिर्फ इंस्टग्राम पर ही उनके 3 लाख से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं।
पावेल के अनुसार जब वे 16 साल के थे, तभी से उन्हें फिटनेस और टोन्ड बॉडी का शौक हुआ। लेकिन यंग एज की मौज मस्ती के दिनों में इन्होंने सब कुछ बर्बाद कर दिया। जब ये 30 वर्ष के हुए थे तो खुद की फिटनेस को आइने में देखकर शर्म महसूस हुई। जिसके बाद ये वापस फिटनेस की राह पर चल पड़े।