क्या आपने कभी ऑरेंज कलर की बर्फ देखी या सुनी है? अब तक किसी ने नहीं देखी थी, लेकिन एक जगह है जहां जम कर नारंगी रंग की बर्फ गिर रही है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर रूस के सोची शहर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें सफेद की जगह ऑरेंज बर्फ बिछी हुई दिख रही है।
विज्ञापन
2 of 4
orange snowfall
रंगीन बर्फ का ये अनोखा नजारा रूस, बुल्गारिया, यूक्रेन, रोमानिया और माल्दोवा के आसपास दिख रहा है। रूस के सोच्ची शहर के निकट रिजॉर्ट में स्की करने वाले और स्नोबोर्डिंग करने वाले लोग इस नजारें की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
orange snowfall
ऑरेंज कलर की बर्फ को लेकर मौसमविज्ञानियों का मानना है कि ऐसा सहारा मरुस्थल से उठने वाले रेतीले तूफानों की रेत के बर्फ और बारिश के साथ मिलने से हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ऐसा नजारा पांच साल में एक बार देखने को मिलता है, लेकिन इस बार पिछले 6 महीनों में ऐसा दो बार हो चुका है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बार बर्फ में रेत का अंश सामान्य से ज्यादा है। रूस के रोसा खूतर के पहाड़ों पर रोसा खूतर स्की रिजॉर्ट पहुंचे लोग मुंह में बर्फ के साथ रेत आने की शिकायत भी कर रहे हैं।