फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के दौरान घटी ऐसी घटना, बिना खोपड़ी के जन्मी बच्ची, सिर पर है गहरा गड्ढा

Tue, 22 May 2018 08:08 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anencephaly - फोटो : Viral Press
इस बच्ची की खोपड़ी नहीं है, दिमाग भी पूरी तरह विकसित नहीं है। सिर के पीछे सूजन है और सिर का आकार काफी बड़ा है। तीन महीने की यह बच्ची जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। मगर इसे देख ना सिर्फ डॉक्टर हैरान हैं बल्कि अन्य लोगों को भी सबक मिला है।

 
विज्ञापन

2 of 5
Anencephaly - फोटो : Viral Press
यह बच्ची तीन महीने की है। इसका जन्म कंबोडिया के एक छोटे गांव में हुआ है। इसका नाम अल नीथ है। बच्ची के मां-बाप इतने गरीब हैं कि उसके इलाज के लिए उन्हें घर तक बेचना पड़ा। फिर भी पैसे कम पड़े तो इन्होंने लोगों से भी मदद मांगी। हालांकि, पैसे पूरे ना जुटा पाने की वजह से अस्पताल ने बच्ची को डिसचार्ज कर दिया। 


 
विज्ञापन

3 of 5
Anencephaly - फोटो : Viral Press
इस बच्ची की सांसें चलती रहे इसके लिए एक सर्जरी की जरूरत है। मगर उसके बाद भी वह सामान्य जिंदगी जी पाएगी, कह नहीं सकते। दुनियाभर में जन्में 5000  बच्चों में सिर्फ एक नवजात में यह डिसॉर्डर पाया जाता है। इस दुर्लभ बीमारी की दो बड़ी वजह है।


 

4 of 5
Anencephaly - फोटो : viral press
इस बच्ची को ऐनिन्सेफली डिसॉर्डर है जिसकी वजह से इसका दिमाग विकसित नहीं हो पाया और खोपड़ी भी नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक अनुवांशिक कारणों और गर्भवती महिला के आसपास मौजूद वातावरण की वजह से बच्चे का दिमाग नहीं विकसित हो पाता। गर्भधारण के 23 से 26वें दिन अगर शरीर में कुछ तत्वों की कमी हो तो इसकी संभावना बढ़ जाती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anencephaly - फोटो : Viral Press
डॉक्टरों के मुताबिक अगर किसी खानदान में न्यूरल डिसॉर्डर वाले बच्चे का जन्म होता है, तो उस परिवार के अन्य बच्चों में इसकी संभावना 4 से  6 फीसदी तक बढ़ जाती है। वहीं गर्भवती महिला के खानपान में कमी की वजह से भी ऐसा होता है। डॉक्टर अक्सर प्रेग्नेंट महिलाओं को फॉलिक एसिड और विटामिन सप्लिमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। फैमिली प्लान करने से दो महीने पहले ही इसे शुरू करना फायदेमंद माना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें