सोशल मीडिया पर रोजाना तमाम वीडियो शेयर किए जाते हैं, जिनमें से कई इतने गजब के होते हैं कि हाथों-हाथ वायरल होने लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक आदमी को दिखाया गया है जो अपने बालों के साथ कुछ ऐसा करता है जिसे देखकर कोई भी दंग रह जाएगा। वजह है इसकी शख्स की हरकत।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
screenshot
यकीन न हो तो आप इस वीडियो को एकबार जरूर देखें। आपकी नजर भी इसकी इस हरकत पर टिकी रह जाएंगी। वीडियो में शख्स अपने बालों में आग लगाता नजर आ रहा है।
जानकारी के लिए बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बने 'WoW' नामक पेज पर वीडियो को एक मेलशियाई महिला ने शेयर किया है। कमाल की बात तो ये है कि दर्शकों को इस व्यक्ति की हरकत इतनी अजीबो गरीब लगी कि वीडियो को बड़ी तेजी से शेयर करने लगे और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल होने लगा।
विज्ञापन
3 of 6
screenshot
यकीनन आपने आज से पहले कोई ऐसा इंसान तो नहीं देखा होगा जो अपने बालों को कटवाने के बजाए उन्हें जलाता हो। वीडियो में शख्स बड़े इत्मीनान से एक कुर्सी पर बैठकर गोद में एक शीशा लिए अपने बालों को जला रहा है। वह हाथ में एक जलती हुई लकड़ी पकड़े हुए है, जिसे बार-बार वह अपने बालों के पास ले जाता है और अपने बालों में उसकी मदद से आग लगा लेता है।
4 of 6
screenshot
ऐसा नहीं है कि उसे ऐसा करने पर जलन महसूस नहीं होती। बीच-बीच में आग तेज जलने पर वह खुद उसे बुझाता भी नजर आ रहा है। देखने में यह वीडियो बेहद फनी जान पड़ता है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर वह अपनी खोपड़ी के बाल आखिर यूं क्यों जला रहा है। इतनी जहमत उठाने से तो अच्छा है वह अपने केश कटा ही लेता।
विज्ञापन
5 of 6
screenshot
फिलहाल, इस सवाल का जवाब नहीं मिला है। वीडियो शेयर करने वाली लड़की का नाम 'Hellen Gubilil' है। इसने यह वीडियो 10 जनवरी को शेयर किया है। गौरतलब हो यह वीडियो 209,512 Share किया जा चुका है। जी हां हम लाइक की नहीं शेयरिंग की बात कर रहे हैं। किसी वीडियो का इतना ज्यादाबार शेयर होना अपने आप में शॉकिंग है। और अगर हम लाइक की बात करने लगे तो फिर आप हैरान रह जाएंगे। अच्छा होगा आप खुद ये वीडियो देख लें...