फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई साल से लोगों के लिए रहस्यमयी बनी थी ये सुरंग, सच सामने आया तो दुनिया रह गई दंग

Tue, 27 Mar 2018 08:56 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Secret bunker found in uk
कई साल से लोगों के लिए यह जगह रहस्यमयी बनी हुई थी लेकिन जब सच सामने आया तो दुनिया दंग रह गई। यह घटना इंग्लैंड के डार्टमूर की है... 
 
विज्ञापन

2 of 5
bunker in uk
लगभग 50 सालों से यहां लोग इसे एक सुरंग समझकर बैठे थे, लेकिन जब रहस्य से पर्दा उठा तो सब दंग रह गए। इस बात से पर्दा तब उठा जब इस जगह को खरीदने वाले नील वरेल नामक शख्स ने इसके नीचे मौजूद सच से दुनिया को वाकिफ कराया।  

2014 में इस जमीन को खरीदने वाले नील वरेल ने बताया कि उन्होंने भी इसे शुरुआत में सुरंग समझा था पर जब वे पहली बार इसके अंदर गए तो वे हैरान रह गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
bunker in uk
दरअसल, यहां जमीन के नीचे 100 फीट से भी ज्यादा की जगह में कई मशीने लगी हुई थी। दरअसल, ये जमीने के नीचे लगे वॉटर फिल्टर्स थे जिससे पूरे इलाके को पानी पहुंचाया जाता था। लेकिन सबसे ज्यादा ताज्जुब की बाता यह थी कि इसके बारे में किसी को
खबर तक नहीं थी।

इस प्लांट को ऐसे डिजाइन किया गया था कि यहां आसपास के पहाड़ो से पानी रिसकर जमीन के नीचे मौजूद दो भीमकाय टैंकों में जमा होता था। इसके बाद फिल्टर्स की मदद से इस पानी को ये मशीने पीने लायक बनाती थी।

4 of 5
bunker in uk
तब जाकर आसपास के क्षेत्र में इस पानी को सप्लाई किया जाता था। लेकिन सन् 1960 में इस प्लांट को किन्ही कारणों से बंद कर दिया गया और तब से यह जमीन वीरान पड़ी हुई थी। इसकी असलियत से अंजान लोग इसे सुरंग या गुफा का रास्ता समझते थे। लेकिन असलियत कुछ और ही निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bunker in uk
इसे खरीदने वाले शख्स ने इस जमीन और अंडर ग्राउंड प्लांट को इसलिए खरीदा था क्योंकि वह यहां एक अंडरग्राउंड होटल बनाना चाहता था, लेकिन बीते वर्ष उसकी पत्नी की अचानक मौत के बाद उन्होंने अपना यह फैसला बदल दिया। अब वह इसे तकरीबन 25 लाख रुपए की मामूली कीमत पर बेचने को तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें