फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंसिल पकड़ने में भी असमर्थ हो रहे बच्चे, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Wed, 28 Feb 2018 09:00 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
demo
अगर आपके बच्चे पेंसिल पकड़ने में असमर्थ हैं तो यह एक बड़े खतरे की ओर इशारा करता है। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। यह जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
demo
दरअससल, ब्रिटेन के चिकित्सकों का कहना है कि टच स्क्रीन फोन और टैबलेट के अधिक इस्तेमाल से बच्चों की अंगुलियों की मांसपेशियां सही ढंग से विकसित नहीं हो पाती और कमजोर पड़ जाती हैं, जिससे उन्हें पेंसिल या पेन पकड़ने में दिक्कतें आ सकती हैं।

ब्रिटेन के हॉर्ट ऑफ इंग्लैंड फाउंडेशन एनएचएस ट्रस्ट की प्रधान पीडियाट्रिक थेरेपिस्ट सैली पायने ने कहा, ‘उतने मजबूत एवं निपुण हाथों वाले बच्चे स्कूल में नहीं आ रहे हैं जो 10 साल पहले देखने को मिलते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
demo
पायने ने कहा कि टेक्नोलॉजी का अधिक इस्तेमाल करने वाले बच्चों को जब लिखने के लिए पेंसिल दी जाती है तो वह उसे पकड़ने में असमर्थ होते हैं, चूंकि पेंसिल पकड़ने और चलाने के लिए आपकी अंगुलियों की बारीक मांसपेशियों पर आपका मजबूत नियंत्रण होना चाहिए। 

 

4 of 5
demo
इन कौशलों को विकसित करने के लिए बच्चों को बहुत मौकों की जरूरत पड़ती है। समाचार-पत्र गार्जियन ने पायन के हवाले से कहा है, बच्चों को ब्लॉक बनाने, खिलौने या रस्सियां खींचने जैसे मांसपेशियां मजबूत बनाने वाले खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित करने की बजाय उन्हें आईपैड पकड़ा देना ज्यादा आसान होता है? 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo
लेकिन ऐसा करने से उनके हाथों की मांसपेशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। लंदन की ब्रूनेल यूनिवर्सिटी में एक रिसर्च क्लिनिक चलाने वाली मेलिसा प्रंटी ने कहा कि तकनीक के अत्याधिक इस्तेमाल के कारण कई बच्चों में पेंसिल पकड़ने व लिखने में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें