फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी ने कर दिया वो काम, जो भारत-पाकिस्तान की सरकारें भी नहीं कर पाईं

Sat, 01 Sep 2018 11:54 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
soldier dance
भारत, पाकिस्तान और चीन का नाम जब एक साथ लिया जाता है तो सबसे पहला ख्याल सीमाओं पर तनाव का आता है। पाकिस्तान की सेना का सीजफायर उल्लंघन और चीन की सेना द्वारा भारतीय इलाके में घुसपैठ की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती है। मगर इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियोज की चर्चा हो रही है जिसमें तीनों 'दुश्मन' देश की सेना के जवान एक साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
soldier dance
रूस के चेर्नोबिल में एक शाम ऐसी सजी जिसमें, सीमा पर एक दूसरे पर बंदूक ताने खड़े रहने वाले फौजी, एक साथ थिरकते नजर आए। मशहूर हरियाणवी गायिका सपना चौधरी के सुपरहिट गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल...' पर जवानों ने जमकर डांस किया। यही नहीं रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और तजाकिस्तान के सैनिक भी जलसे में शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 5
soldier dance
दरअसल, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने 24-29 अगस्त को एक संयुक्त युद्धाभ्यास आयोजित की थी। इसी दौरान 'भारतीय दिवस' भी मनाया गया जिसमें भारतीय सेना ने संगठन के सदस्य देशों की सेना के जवानों को भी न्योता दिया। इस दौरान गणेश वंदना हुई और पंजाबी गाने भी बजे जिसपर विदेशी जवानों ने खूब डांस किया।

 

4 of 5
soldier dance
दिलजीत दोसांझ के मशहूर गानें 'तेरा सारा गुस्सा' पर पड़ोसी मुल्क के फौजियों को डांस करता देख आप भी झूम उठेंगे...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
soldier dance
'भारतीय दिवस' में आए तमाम वरिष्ठ फौजियों को पगड़ी भी पहनाई गई। चीन, रूस के रहने वाले इन सैनिकों को हिंदी, पंजाबी भले ही समझ में ना आती हो, मगर गाना बजते ही वे दिल खोलकर नाचे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें