फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में शादी के बाद होती है बैचलर पार्टी, जानिए ऐसे ही 7 अनोखे रिवाज-ओ-रस्म

Mon, 21 May 2018 09:42 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
germany wedding
आपने शादी से पहले रखी जाने वाली बैचलर पार्टी के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या कभी शादी के बाद वाली बैचलर पार्टी के बारे में सुना है..? शायद नहीं। चलिए आज हम कुछ ऐसे ही अनोखे रिवाज-ओ-रस्म के बारे में आपको बताएंगे जिन्हें जानकर आप भी सोचने पर मजबूर होंगे।

अगर आप जर्मनी में किसी शादी में जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए और भी ज्यादा जरूरी हो जाती है, क्योंकि ये रीति-रिवाज और परंपराएं जर्मनी की हैं। बता दें जर्मनी यूरोप का ही हिस्सा है। 
विज्ञापन

2 of 8
bride and groom
मिट्टी के बर्तन तोड़ना 
अब इसे अनोखा न कहे तो क्या कहेंगे... जर्मनी में शादी की पार्टी शुरू होने से पहले चीनी मिट्टी के बर्तन बनाए जाते हैं, जिसे बाद में सब मिलकर पांव से तोड़ते हैं। अगले दिन-दूल्हा-दूल्हन मिलकर सफाई करते हैं। एक खास बात और यहां की शादी कोई भी आ सकता है। है न दिलचस्प। आगे और भी है...
विज्ञापन

3 of 8
Bachelor party
बैचलर पार्टी
शादी से पहले बैचलर पार्टी के बारे में तो आपने सुना होगा लेकिन जर्मनी में शादी के बाद बैचलर पार्टी की जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं यहां शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को कंडोम बेचना पड़ता है वो भी किसी ट्राम, बस या गली में।
 

4 of 8
horn
हॉर्न बजाना
शादी में जानें के लिए क्या गाड़ी का हॉर्न बजाना जरूरी होता है? यह शायद आपको अटपटा लगे लेकिन जर्मनी में यह रिवाज है। यहां शादी वेन्यू में जाते समय परिवार के सभी लोगों को हार्न बजाना जाना पड़ता है। वह रास्ते में अपनी गाड़ियों के हॉर्न बजाते हुए जाते हैं। वहीं अगर अनजान लोग भी इसमें शामिल होना चाहें तो वह अपनी गाड़ियों के हॉर्न बजाकर खुशी में शामिल हो सकते हैं। वैसे पूरी दुनिया में जर्मन को थोड़ा अड़ियल और अपने में सीमित रहने वाला समझा जाता है लेकिन इन रिवाजों को पढ़कर उनके मिलनसार होने के बारे में भी पता चलता है। 
 
विज्ञापन

5 of 8
bride kidnapping
दुल्हन का अपहरण
भारत में तो शादी के बाद लड़के के जूते चुराएं जाते है मगर यहां तो दोस्त दुल्हन का अपहरण कर लेते हैं। जी हां, जर्मनी में रिवाज है कि शादी के बाद लड़के के दोस्तों को दुल्हन का अपहरण करना पड़ता है और दूल्हा उसे ढूंढता है। इस बीच लड़के के दोस्त दुल्हन को लेकर एक बार से दूसरे बार घूमते रहते हैं। इसमें दुल्हे के सब्र का इम्तिहान लिया जाता है। 
विज्ञापन

6 of 8
mask
नकाब के नीचे डांस
शादी के बाद दुल्हन के चेहरे से नकाब उतार कर दोनों उसपर डांस करते हैं। जर्मनी के कई देशों में तो शादी में आएं मेहमान उस नकाब पर पैसे भी उछालते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Firstnight of marriage
सुहागरात से पहले
सुहागरत से पहले दूल्हा-दुल्हन के कमरे को गुब्बारों से भर दिया जाता है। अपने अच्छे और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए दूल्हा-दूल्हन को वो सारे गुब्बारे फोड़ने होते हैं। इनमें से एक भी गुब्बारा गतली से भी छूटना अशुभ माना जाता है।
 
विज्ञापन

8 of 8
Lumbering
शादी के बाद लकड़ी काटना
जर्मनी में शादी के दिन फैमिली मिलकर कई खेल खेलती है। यह दिन खुशियोंभरा बनाने के लिए ये सारे खेल खेले जाते हैं। सबसे अजीबोगरीब खेल होता है लकड़ी काटने वाला खेल जिसे दूल्हा-दुल्हन मिलकर खेलते हैं। इसके अलावा कई और खेल खेले जाते हैं, जो रातभर चलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें