फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में मिला दुनिया का सबसे बड़ा मच्छर, साइज देखकर खुली रह जाएंगी आंखें

Fri, 27 Apr 2018 11:08 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
World's biggest mosquito
'एक मच्छर आदमी को हिजड़ा बना देता है' ये फिल्मी डॉयलॉग कितना पॉपुलर है यह बात तो बच्चा-बच्चा जानता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा मच्छर तलाशा गया है। जी हां, इसका साइज देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। आपने शायद ही अपनी जिंदगी में कभी इतना बड़ा मच्छर देखा होगा।  
 
विज्ञापन

2 of 5
World's biggest mosquito
'न्यूयॉर्क पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के सिचुआन प्रांत में कीटवैज्ञानिकों ने इस मच्छर की खोज की है। इसके पंखों का फैलाव 11.15 सेंटीमेटर है। बताया जा रहा है कि यह मच्छर पिछले साल अगस्त में पाया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
World's biggest mosquito
पश्चिम चीन के कीट संग्रहालय के क्यूरेटर चाओ ली के अनुसार यह मच्छर दुनिया की सबसे लंबी मच्छर प्रजाति ‘हालोरूसिया मिकादो’ से है। सबसे पहले इस प्रजाति को जापान में पाया गया था।

4 of 5
World's biggest mosquito
शोधकर्ताओं के मुताबिक सामान्यतः इस प्रजाति के मच्छरों के पंखों का फैलाव 8 सेंटीमीटर तक होता है लेकिन यह नया मच्छर वास्तव में बहुत बड़ा है। क्यूरेटर चाओ ली ने बताया, ये मच्छर भले ही खौफनाक दिखते हों लेकिन इंसान का खून नहीं चूसते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
World's biggest mosquito
इस प्रजाति के अडल्ट मच्छरों की उम्र कुछ ही दिनों की होती है और इनका आहार फूलों का परागकण होता है। ली के मुताबिक दुनिया में मच्छरों की हजारों प्रजातियों हैं लेकिन इनमें से महज 100 ही ऐसी होंगी जो इंसानों के लिए समस्या की वजह हो। बता दें चीन की मुख्य न्यूज एजेंसी ने भी इस खबर को अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए पाठकों संग शेयर किया है।  
 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें