फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार की खिड़की से बच्ची ने किया कुछ ऐसा, कैमरे में कैद हो गई हरकत और फिर...

Wed, 23 May 2018 10:22 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
girl out of car window
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्ची तेज रफ्तार से दौड़ रही टैक्सी की विंडो से बाहर निकलकर कुछ ऐसा करती है जिसे देखकर आप भी हिल जाएंगे। जी हां, ऐसा करने से तो बड़े से बड़ा इंसान भी घबराएगा।  
विज्ञापन

2 of 5
girl out of car window
बता दें यह घटना चीन में सामने आई है। इसका वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। जिस किसी ने यह वीडियो देखा वह हैरान रह गया। वीडियो में यह बच्ची स्कूल होमवर्क करने के लिए चलती टैक्सी की विंडो से बाहर निकल जाती है और कार की छत पर कॉपी रखकर पढ़ाई करने लगती है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
girl out of car window
चलती टैक्सी में उसने होमवर्क करने का सोचा। उसके पिता ड्राइविंग सीट पर बैठे थे। जब बच्ची ऐसा कर रही थी तो उसकी यह हरकत कैमरे में कैद कर ली गई। इसके बाद वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की चलती कार की विंडो से बाहर निकलकर कार की छत पर किताब लेकर उसमें कुछ लिख रही है। 

 

4 of 5
girl out of car window
ताज्जुब की बात है कि ऐसे करते हुए उसे जरा भी डर नहीं लग रहा। वही कार ड्राइवर रफ्तार में कार चलाता रहता है। Shanghaiist की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की के पिता पास में बैठे दोस्त के साथ बातें कर रहे थे, इस कारण पिछली सीट पर बैठी बेटी को पढ़ाई करने में काफी परेशानी हो रही थी। इस चलते वह उठकर कार विंडो से बाहर निकल गई। पिता और उसका दोस्त बात करने में इतने बिजी हो गए कि उन्होंने बच्ची को देखा तक नहीं। लड़की के पिता का नाम चेंग बताया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
girl out of car window
तभी लड़की ने यह हरकत कर दी। ड्राइवर ने अपनी बेटी को कहा है कि अगली बार से ऐसा न करे। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो चेंग का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया। अब वो आगे कभी टैक्सी नहीं चला पाएगा। ये घटना पिछले हफ्ते ही चीन के शैंगक्यू शहर में हुई।

देखें वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें