आज हम आपको सउदी अरब में महिलाओं के रहन-सहन के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही वहां की कुछ तस्वीरें भी दिखाएंगे जो खुद-ब-खुद आपको वहां के बारे में सब बता देगी। तो देखना चाहेंगे..?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Women Behind Closed Doors in Saudi Arabia
सउदी में महिलाओं का रहन-सहन कैसा होता है इसका जायजा आपको तस्वीरों से मिल जाएगा। बता दें इन तस्वीरों को एक ब्रिटिश महिला फोटोग्राफर ओलिविया आर्थूर ने खींचा है। साल 2009 में ब्रिटिश काउंसिल ने उन्हें जेद्दाह में दो-हफ्ते की फोटोग्राफी वर्कशॉप के लिए बुलाया था। यही वक्त था जब उन्होंने यहां की चारदीवारों के बीच कैद महिलाओं के जीवन को अपने कैमरे की नजर से देखा। उन्होंने इस काले सच को दुनिया के सामने पेश करने की हिम्मत जुटाई।
विज्ञापन
3 of 5
Women Behind Closed Doors in Saudi Arabia
वह अच्छी तरह से जानती थी कि महिलाओं की तस्वीरें लेना वहां एक बड़ी भूल हो सकती है। दरअसल, वहां के कानून के मुताबिक किसी गैर महिला की तस्वीर निकालना गुनाह है और इसकी सजा इतनी कड़ी है कि उसके बारे में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। यहां ओलिविया फोटाग्राफी सिखाने के अलावा खुद को सउदी में रहने वाली महिलाओं की तस्वीरें खींचे बगैर रोक नहीं पाईं। वो कैमरे में कैद कर लेना चाहती थी वो लाइफस्टाइल जिसमें वहां की महिलाएं जीती हैं। ओलिविया दुनिया को दिखाना चाहती थीं कि असल में वहां की महिलाओं की जिंदगी कैसी होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की तस्वीरें लेना वहां एक बड़ी भूल हो सकती है।
4 of 5
Women Behind Closed Doors in Saudi Arabia
ड्राइविंग तो ड्राइविंग, वहां महिलाओं को पढ़ने और घूमने के लिए भी घरवालों की इजाजत लेनी पड़ती है। इसके साथ ही यहां महिलाओं को घर के किसी मर्द के साथ ही बाहर निकलने की इजाजत है। महिलाओं को बुरके में ही तस्वीरें खिंचवाने को कहा जाता है। इसके लिए उनके घरवालों की इजाजत भी लेनी पड़ती है। लेकिन एक चौंकाने वाला सच यह सामने आया कि वहां कुछ क्लास ऐसी भी है जिनमें महिलाओं पर पाबंदियां नहीं हैं। कुछ औरतों ने उन्हें बताया कि उनके ब्वॉयफ्रेंड्स हैं और वो उनके साथ लेट-नाइट पार्टी भी करती हैं। उनके माता-पिता को इसका पता है और वो उनकी जिंदगी से कोई शिकायत नहीं रखते।
ओलिविया ने अपनी किताब जेद्दा में लिखा है कि उन्हें ये तस्वीरें लेने में काफी दिक्कत हुई। हर तस्वीर खींचने की वजह बतानी पड़ती थी। औरतें बगैर बुरके के तस्वीरें देती ही नहीं। ऐसे में वो कई बार सोच में पड़ जाती थी कि बुरके वाली महिलाओं की तस्वीरें लेकर वो क्या करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें ओलिविया ने कहा कि उन्होंने फोटोग्राफी भारत से ही सीखी है।