फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल के साथ महिला ने खिंचवाई तस्वीर, अब देना पड़ेगा जुर्माना

Mon, 25 Sep 2017 09:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Natalia Gurova - फोटो : Central European News
लाइलैक रंग का रोमैंटिक गाउन, खुले बाल, हाथों में खूबसूरत फूल और दिलकश नीली आंखों वाली इस महिला की तस्वीर से किसी के लिए भी नजरें हटाना मुश्किल है। लेकिन अब इसी फोटो ने महिला के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। 

पढ़ें: गर्भवती महिला ने मधुमक्खियों के साथ करवाया अनोखा फोटोशूट, देखें तस्वीरें
 
विज्ञापन

2 of 5
Natalia Gurova - फोटो : Central European News
रूस की 19 वर्षीय मॉडल नतालिया गुरोवा ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। नतालिया के फॉलोवर्स ने इस प्यारी सी तस्वीर की दिल खोलकर तारीफ की। लेकिन फोटो पर एक कमेंट ऐसा आया जिसके कारण अब नतालिया को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

पढ़ें: पति की जगह बनवाई कुत्ते की तस्वीर, वायरल हो रही है यह मेहंदी की डिजाइन

 
विज्ञापन

3 of 5
Natalia Gurova - फोटो : Central European News
फोटो पर कमेंट करते हुए इकोलॉजिस्ट इरिना कुशाकोवा ने लिखा, 'ये तस्वीरें वाकई खूबसूरत हैं लेकिन ईमानदारी से कहूं तो ये बर्बरता की भी गवाही दे रही हैं'। 

पढ़ें: मां के दूध से भी बनती है जूलरी, भारत में भी बढ़ रहा है क्रेज
 

4 of 5
Natalia Gurova - फोटो : Central European News
दरअसल, फोटोशूट के दौरान मॉडल कमल के जिस फूल को थामे नजर आ रही हैं वह दुर्लभ nelumbo प्रजाति का है और लुप्त होने की कगार पर है। अब इस बात की जांच चल रही है कि फोटोशूट के दौरान ऐसे कितने कमल के फूल का इस्तेमाल किया गया। 

पढ़ें: नोटों से बनी ड्रेस पहन मेट्रो में घुस आई महिला, ऐसा था लोगों का रिएक्शन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Natalia Gurova - फोटो : Central European News
एक अधिकारी के अनुसार, मॉडल ने फोटोशूट के दौरान जितने फूलों का इस्तेमाल किया उसी अनुपात पर जुर्माना लगाया जाएगा। 

पढ़ें: एक तस्वीर ने बदल दी चोर की किस्मत, रातों-रात बन गया मॉडल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें