यह घटना इतनी अजीब है कि इसके बारे में जानकर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। किसी हादसे में अगर कोई शख्स बुरी तरह से घायल हो जाए, तो आमतौर पर वह मेडिकल हेल्प के लिए तड़पता है, वहीं एक शख्स के सीने से रोड आरपार निकल जाने पर भी वह एंबुलेंस आने तक अपने मोबाइल पर गेम खेलता रहा। जहां इस शख्स को देखने वालों की हालत खराब हो रही थी वहीं ये आदमी करीब 4 मीटर लंबा लोहे का रोड अपने सीने के आर-पार लिए बैठा आराम से गेम खेलता रहा।
विज्ञापन
2 of 4
demo
ताज्जुब की बात है कि इस बीच लोगों को दर्द से कराहने की उसकी जरा भी आवाज नहीं आई। वह शख्स आराम से ज्यों का त्यों अपनी जगह पर लेटा रहा और एंबुलेंस का इंतजार किया। यह हैरतअंगेज मामला चीन के लियोयांग का है। यहां रहने वाले एक शख्स को गार्ड रेल ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में शख्स के सीने से रोड आर पार निकल गई और उसके सीने से लगातार खून बहता रहा।
विज्ञापन
3 of 4
demo
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस घायल शख्स की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स उसे मोबाइल एडिक्ट बता रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि रेस्क्यू टीम शख्स को एंबुलेंस से लेकर जा रही है। इस दौरान भी वह लगातार मोबाइल पर गेम खेल रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।
माना जाता है कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा गेम एडिक्ट लोग चीन में ही पाए जाते हैं। अब यह नहीं कहा जा सकता कि ये शख्स वीडियो गेम अपना ध्यान बटाने के लिए खेल रहा था या फिर यह वाकयी गेम एडिक्ट है।