फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठूस-ठूस कर शख्स को खाने का दिया ऑफर, उसके बाद जो हुआ देखकर रेस्तरां के मालिक ने भी पीट लिया माथा

Fri, 21 Sep 2018 05:16 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dd
एक रेस्टोरेंट ने अपने यहां लिमिटेड कीमत पर अनलिमिटेड खाने का ऑफर दिया। लेकिन रेस्टोरेंट के मालिक को यह नहीं पता था कि ये सौदा उसके लिए कितने बड़े घाटे का सौदा साबित होने वाला है। जी हां, रेस्टोरेंट के इस ऑफर का मजा लूटने वहां एक ऐसा शख्स पहुंच गया जिसने वहां ठूस-ठूस कर खाया। ये देखकर रेस्टोरेंट के मालिक से लेकर मेजबान तक हैरान था।   

दरअसल, जिस सूरत में रेस्टोरेंट के मालिक ने यह ऑफर जारी किया था, उससे उसे लगा था कि फायदा होने वाला है लेकिन उल्टा उसका ऐसा नुकसान हुआ कि उसने अपना माथा पीट लिया। जी हां, एक ट्राइथलेट यानी मल्टी स्पोर्ट्स खिलाड़ी ने खाने के मामले में रेस्टोरेंट की हालत पतली कर दी।
 
विज्ञापन

2 of 5
Food
शायद आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा कि इस खिलाड़ी ने 100 प्लेल सूशी डिश खाई। देखकर तो सभी को लगा कि ये जन्म-जन्म का भूखा है क्या जो खाए जा रहा है और रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। 
एक मशहूर सुशी रेस्टोरेंट में ये खिलाड़ी खाना खाने पहुंचा था। खिलाड़ी का नाम Jaroslav Bobrowski बताया जाता है। यह एक ट्राइथलेट यानी मल्टी स्पोर्टस खिलाड़ी है। उसने रेस्टोरेंट में निश्चित रकम का भुगतान किया और खाना शुरू किया और फिर रुकने का नाम ही नहीं लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
Food
जब वह सौ प्लेट डिश खा चुका था तो रेस्टोरेंट के मालिक के सब्र का बांध टूट गया और उसने खिलाड़ी से ऐसी बात कही कि जानकर आपको भी ताज्जुब होगा। जी हां, अपने इस अनोखे ऑफर पर इतराने वाले इस रेस्टोरेंट ने इस शख्स को भविष्य में फिर वहां न आने की हिदायत दी। शख्स की खुराक देखकर रेस्टोरेंट मालिक दंग रह गया और उसपर आजीवHyderabadi न प्रतिबंध लगा दिया।

 

4 of 5
croatia food
वहीं उधर बॉबरोस्कि का कहना था कि उसने 15.90 यूरो का भुगतान करके खाना शुरू किया था और रेस्टोरेंट का यह नियम था कि पैसे चुकाने के बाद बुफे सिस्टम पर सजे खाने में से कुछ भी खा सकते हैं और कितना ही खा सकते हैं। रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि एेसा करना उनकी मजबूरी है। उनके अनुसार, इस तरह से उसे खिलाना उनके लिए महंगा सौदा साबित होगा। वो अकेला ही काफी लोगों के बराबर खाना खा जाता है, ये उनके धंधे को ही चौपट कर देगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dd
बता दें कि, बॉब वास्तव में एक अनोखा डाइट का तरीका इस्तेमाल करता हैं। करीब 20 घंटे तक कुछ भी ना खा कर वह अपने पेट को खाली भी रख सकता है। इसके बाद जब खाना शुरू करता है तो तब तक नहीं रुकता जब तक कि उसका पूरा पेट भर न जाए। इस वजह से ही रेस्टोरेंट ने उस पर बैन लगाना उचित समझा। हालांकि रेस्टोरेंट के मालिक को ऐसा कर बेहद बुरा लग रहा है क्योंकि वह खिलाड़ी उनका रेगुलर कस्टमर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें