फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के लिए बुलाया था मिस्त्री, बेटियों के कमरे में ऐसी हरकत करते पकड़ा तो चौंक पड़ा कपल

Mon, 24 Sep 2018 10:23 AM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
d
एक कपल ने घर पर मरम्मत के लिए एक मिस्त्री को बुलाया। वह आकर अपने काम में लग गया लेकिन थोड़ी ही देर बाद शख्स ने ऐसी अजीबोगरीब हरकत की जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये घटना कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस की है। दरअसल, कपल ने घर पर फर्श की मरम्मत के लिए बुलाया था लेकिन इस दौरान उसकी कुछ अजीबोगरीब हरकत कैमरे में कैद हो गई। जिसे देखने के बाद कपल काफी दहशत में आ गया। बाद में लोगों को आगाह करने के लिए यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा। 
विज्ञापन

2 of 5
aa
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में रहने वाले जेसन कूपर ने अपने नए घर पर फर्श की मरम्मत के लिए एक वर्कर को बुलाया था। कपल की बेटियों के कमरे में अपना काम खत्म करने के बाद वर्कर चला गया। लेकिन उसके जाने के बाद जो हुआ वह देखकर दोनों के होश उड़ गए। कपल ने जब बेटियों के कमरे में लगे कैमरा को चेक किया तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

3 of 5
aa
कैमरे में उसकी अजीबोगरीब हरकतें सामने आईं। वीडियो में वह कमरे के फर्श की मरम्मत करते-करते बच्चियों के बेड की तरफ गया और फिर ऐसा घिनौना काम किया। बेड पर बच्चियों के कुछ गंदे कपड़े पड़े थे। उसने फटाफट उन कपड़ों को उठाया और गंदे तरीके से उन्हें सूंघने लगा। इसके बाद उसने जो किया वह और भी चौंकाने वाला है।

4 of 5
aa
मिस्त्री ने बेड पर पड़े कपड़ों में से बच्चियों के कुछ अंडरगार्मेंट्स निकाले और चुपके से उन्हें अपनी पॉकेट में डाल लिया। वीडियो में मिस्त्री को ऐसी हरकत करते हुए देखकर कूपर और उनकी पत्नी दंग रह गए। कूपर ने वीडियो देखने के बाद सबसे पहले उस कंपनी में शिकायत की, जिसने उस मिस्त्री को मरम्मत के लिए घर भेजा था। इसके बाद कूपर ने इस संबंध में पुलिस को सूचित करना भी सही समझा। मिस्त्री की हरकत कूपर और उसकी पत्नी को बेहद संदिग्ध लगी इसलिए दोनों ने यह फैसला लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aa
पुलिस में शिकायत को लेकर कूपर का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम कि मिस्त्री की ये हरकत क्राइम के दायरे में आती है या नहीं, मगर उस शख्स ने उनकी दो बेटियों की प्राइवेसी में दखल दी है जिसके लिए उसे सजा मिलनी चाहिए। बता दें कूपर की एक 5 साल की और एक 3 साल की बेटी है। कूपर ने ये भी कहा कि इस वीडियो ने मुझे और मेरी पत्नी को बुरी तरह डरा दिया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें