फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वैलेंटाइन डे' पर चाहिए किराये का ब्वॉयफ्रेंड तो यहां सम्पर्क करें

Wed, 14 Feb 2018 08:51 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
DEMO
विज्ञापन
आपने शायद ही पहले कभी ऐसा एड सुना या देखा होगा। दरअसल, एक लड़का 'वैलेंटाइन डे' के मौके पर किराये का ब्वॉयफ्रेंड बनने के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहा है। जी हां, इस लड़के ने इसके लिए अपने फेसबुक अकाउंट से प्रचार भी किया है। 
विज्ञापन


ये जानने के बाद आप तो यही सोंच रहे होंगे न कि देश कितना बदल रहा है और फास्ट फॉर्वर्ड हो रहा है। चलिए बताते हैं कहां का है ये अजीबोगरीब मामला...
Trending Videos

गुरुग्राम के रहने वाले शकुल गुप्ता ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से भाड़े का ब्वॉयफ्रेंड बनने की पेशकश की है। उनकी इस अनोखी  पेशकश की खबर वैलेंटाइन डे से ठीक एक रोज पहले सामने आई है।   

एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शकुल इस वैलेंटाइन वीक में यह ऑफर लेकर आए हैं। बता दें सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। शकुल ने VALENTINE'S DAY BOYFRIEND RENTAL लिखकर फेसबुक पर एक पोस्ट डाली और तहलका मच गया।

 

DEMO
शकुल की स्कीम में कुल चार अलग-अलग पैकेज हैं। शकुल अपनी सेवाओं में लड़कियों को 20 फीसदी तक डिस्काउंट के साथ  ऑडी कार में फ्री राइड भी दे रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि लड़कियों को कॉकरोच से नहीं बचाएंगे। सुनकर थोड़ा अजीब लगेगा। हां उन्होंने ये जरूर लिखा है कि वह इस दौरान आपका हाथ जरूर थामे रहेंगे।

शकुल की उम्र 26 साल बताई जाती है। उन्होंने पोस्ट में अपना वजन 56 किलो व हाइट 160 सेंटीमीटर बताई है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह किसी भी प्रकार का खाना बना सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा शकुल लिखते हैं कि जिस लड़की को भी रुचि हो, वह उन्हें कमेंट या मैसेज कर सकती है। उन्होंने पोस्ट में फेसबुक और इंस्टाग्राम की आईडी भी डाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें