मध्यप्रदेश में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक ने क्रिया के नाम पर ऐसा कांड कर दिया कि सुनकर दंग रह जाएंगे। तांत्रिक ने एक युवती संग दुष्कर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया और उसके बाद पीड़िता को गंगाजल की कसम खिलाकर किसी को न बताने की बात कही। फिलहाल, आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
rape
धार जिले के धरमपुरी में युवती बचपन से ही मामा घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है। उसके मामा को अपेंडिक्स की बीमारी थी, लेकिन इलाज के बाद मामा की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। अक्सर वह बीमार रहने लगे थे। मामा के इलाज के लिए युवती ने झाड़ फूंक व तंत्र विद्या का सहारा लिया। लेकिन उसे क्या पता था कि उसके साथ ये घिनौनी वारदात होगी।
विज्ञापन
3 of 5
tantrik
एक रिपोर्ट के मुताबिक युवती ने तंत्र विद्या के नाम पर इलाज करने वाले तांत्रिक फारुख उर्फ दौलत पटेल (50) से संपर्क किया। फिर मामा ने 17 फरवरी को 2017 को तांत्रिक फारुख को घर बुलाया। तांत्रिक ने अपनी विद्या के जरिए मामा को ठीक करने का दावा किया। युवती के मामा के सामने ही वह तंत्र विद्या का ढोंग करने लगा और युवती को अपने साथ एक कमरे में ले गया। जहां तांत्रिक आरोपी फारुख ने युवती के सामने कंकू, चावल व दीपक जलाया और लाल कपड़े में बैठाकर उसकी पूजा की। इसके बाद जो हुआ वह बेहद चौंकाने वाला है...
4 of 5
jail
जी हां, तांत्रिक ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम देने के बाद घटना के बारे में बताने पर कहा कि अगर किसी के बताया तो अनर्थ हो जाएगा। उसने युवती के हाथ में गंगाजल देकर सौगंध दिलाई की वह घटना के बारे में किसी को नहीं बताएगी। मामा की तबीयत ठीक नहीं हुई तो मामा ने फिर 10 अप्रैल को फारुख को अपने घर बुलाया। फारुख पटेल फिर युवती को कमरे में ले गया और तांत्रिक विद्या का बहाना बनाया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती मौका पाकर घर से बाहर निकली और तांत्रिक की करतूत के बारे में परिजनों को बताया, जिस पर परिजन युवती को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी फारुख पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया है।
तांत्रिक ने युवती को डराने व धमकाने के लिए घटना के बाद उसके हाथों में गंगाजल देकर कसम दिलाई कि वह घटना के बार में किसी को नहीं बताए। तांत्रिक ने युवती के सामने तंत्र क्रिया कर युवती को डराया था कि अगर वह अपनी साथ हुई घटना के जानकारी किसी को देगी तो उसके परिवार में किसी की मौत हो जाएगी। इसी डर से युवती चुप रह गई और अपने साथ हुई इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन जब आरोपी ने एक बार फिर उस घटना को अंजाम देने का प्रयास किया तो युवती ने हिम्मत दिखाई और उसके चुंगल से निकलकर अपने घर वालों को तांत्रिक की करतूत के बारे में बता दिया।