गुजरात में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक सनकी आशिक ने जबरन अपनी गर्लफ्रेंड के दो दांत निकलवा दिए ताकि वह बदसूरत दिखे और कोई और मर्द उस पर डोरे ना डाल पाए। पेशे से ऑटोचालक ब्वॉयफ्रेंड यही नहीं रुका...
विज्ञापन
2 of 5
Depression
खिड़की करा दी सील
पराए मर्द से दूर रखने के लिए ब्वॉयफ्रेंड ने महिला की नौकरी तक छुड़वा दी। वह घर-घर जाकर झाड़ू-पोंछा करती थी। यही नहीं, उसने घर की सारी खिड़कियों पर भी प्लास्टिक की सील लगवा दी ताकि कोई और घर में ताक-झांक ना कर सके।
विज्ञापन
3 of 5
couple
15 साल से लिव इन में थे
यह कपल पिछले 15 साल से लिव इन में रह रहा है। गौरतलब है कि जब इन दोनों की पहली मुलाकात हुई तब दोनों शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। मगर इनके सिर पर प्यार का भूत इस कदर चढ़ा कि दोनों अपनी-अपनी शादी तोड़कर लिव इन में रहने लगे।
4 of 5
Depression
चलती ऑटो से कूद पड़ी प्रेमिका
महिला अपने प्रेमी की सनक से इस कदर परेशान हो गई थी कि बुधवार को वह अहमदाबाद के दुधश्वर इलाके में चलते आटो से कूद पड़ी। लोगों ने फौरन महिला हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया और घटना की सूचना दी। महिला को मनोचिकित्सक के पास ले जाया गया जहां उसने आपबीति सुनाई।
प्रेमी ने मानी गलती
अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक साल से प्रेमी इतना शक करने लगा कि उसने उसकी जिंदगी नर्क बना दी है। उसने कहा कि वह इस तरह घुट-घुटकर नहीं जीना चाहती। डॉक्टरों ने प्रेमी की काउंसलिंग की और समझाया। प्रेमी ने आश्वासन दिया है कि वह अपने व्यवहार में बदलाव लाएगा।