ये फोटो-स्टोरी ऐसी है कि अगर आप किस्मत पर भरोसा नहीं भी करते हों, तो भी इस कहानी को जानने के बाद करने लगेंगे। इनकी कहानी आपके दिल को ना छू ले, ऐसा तो हो ही नहीं सकता।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : boredpanda
मिलिए एक ऐसी बच्ची से जो दुर्लभ बीमारी प्रोजेरिया से पीड़ित है। ये एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर काफी तेजी से बूढ़ा होता चला जाता है और दस-बारह साल की उम्र आते-आते वो व्यक्ति मर जाता है। शारीरिक रूप से प्रोजेरिया से पीड़ित लोग कमजोर होते हैं। इन्हें दुनिया ज्यादातर बेचारगी की नजरों से देखती है।
विज्ञापन
3 of 7
coolest friendship
- फोटो : boredpanda
अब सोचिए क्या हो तब, जब एक प्रोजेरिया से पीड़ित बच्ची को अपनी नन्ही सी जिंदगी में सबसे ताकतवर और विशाल शख्स मिले जो उसका सबसे पक्का दोस्त बन जाए? होगी ना ये बात बिल्कुल किस्मत ही?
4 of 7
- फोटो : boredpanda
डेविड डोगलस 150 किलो वजन के भारी-भरकम पावरलिफ्टर हैं। वो छह फुट के हैं और हर प्रतियोगिता को जीतते हैं। उनकी दोस्ती बारह साल की लिंडसे रैटक्लिफ से है। लिंडसे को प्रोजेरिया है। लेकिन दोनों की दोस्ती ऐसी है कि देखते ही किसी की भी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : boredpanda
डोगलस कहते हैं कि लिंडसे उनके लिए छोटी बहन हैं। वो उनकी जिंदगी में इतनी जरूरी हैं कि उनकी अहमियत बताने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। वो लिंडसे के साथ को काफी पसंद करते हैं और उसके लिए कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : boredpanda
डोगलस कहते हैं कि लिंडसे उनके लिए अनमोल तोहफा हैं। उसने उनकी जिंदगी के सबसे खराब पलों को खत्म कर दिया।