फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी उम्र में मां बनने वाली लड़कियों की ऐसी हो जाती है जिंदगी!

Fri, 15 Apr 2016 04:01 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
1 of 10
छोटी उम्र में मां बनने वाली लड़कियां - फोटो : daily mail
इन तस्वीरों को देखेंगे और इन लड़कियों की कहानियों को जानेंगे तो आप भी इस बात को ज्यादा महसूस करेंगे कि एक सही उम्र से पहले लड़के-लड़कियों की शादी करवाना कितना घातक हो सकता है।
 
विज्ञापन

छोटी उम्र में मां बनने वाली लड़कियां

2 of 10
- फोटो : daily mail
देखा जाए तो तेरह-चौदह साल की उम्र में बच्चे के लिए पढ़ना और बढ़ना जरूरी होता है। लेकिन दुनिया के हर कोने में ये सपना सच्चाई बन सके, अभी ऐसा मुमकिन नहीं।
विज्ञापन

छोटी उम्र में मां बनने वाली लड़कियां

3 of 10
- फोटो : daily mail
आप चीन की तस्वीरें देख रहे हैं। चीन में लड़के के लिए 22 और लड़की के लिए बीस साल की उम्र को कानूनी मान्यता है।

छोटी उम्र में मां बनने वाली लड़कियां

4 of 10
- फोटो : daily mail
पर इसका पालन वहां के हर कोने में हो, ऐसा नहीं है। वहां ऐसे कई इलाकें हैं जो काफी पिछड़े हैं और जहां अभी भी लड़कियों को घर में बेटी से ज्यादा शादी कर निबटाने का मामला ज्यादा समझा जाता है।
विज्ञापन

छोटी उम्र में मां बनने वाली लड़कियां

5 of 10
- फोटो : daily mail
वहां ऐसी हजारों लड़कियां हैं जो स्कूल जाने की उम्र में ड्रॉप-आउट हो जाती हैं और अपने छोटे उम्र के साथी के साथ शादीशुदा उम्र बसर करने लगती हैं।
 
विज्ञापन

छोटी उम्र में मां बनने वाली लड़कियां

6 of 10
- फोटो : daily mail
जा‌हिर है किशोरावस्‍था के साथ ही लड़की को प्रेगनेंसी के लिए काबिल समझा जाने लगता है। पर सच्चाई तो ये है कि इसके लिए ना उनका खुद का बदन अंदर से पूरी तरह से तैयार हुआ होता है और ना ही वो मानसिक रूप से मां बनने के तैयार होती हैं।
 
विज्ञापन

छोटी उम्र में मां बनने वाली लड़कियां

7 of 10
- फोटो : daily mail

लेकिन पति के साथ सेटल होते ही जैसे वो एकदम से बड़ी हो जाती है। तेरह-चौदह की उम्र में मां बन जाती हैं। ये ऐसी उम्र में होता है जब जिम्मेदारी के हिसाब से खुद पंद्रह-सोलह साल के लड़के भी तैयार नहीं रहते हैं।

छोटी उम्र में मां बनने वाली लड़कियां

8 of 10
- फोटो : daily mail
इनमें से कई लड़कियों को बर्थ-कंट्रोल के बारे में पता नहीं होता। बच्चे की उम्र में खुद बच्चा संभालना सच में सारा बचपना खा जाता है। इस पर कई लड़कियों को अपने पतियों के कुछ ना कमाने और आए-दिन शराब पीते देखना पड़ता है।

छोटी उम्र में मां बनने वाली लड़कियां

9 of 10
- फोटो : daily mail
ऐसे में पहले से गरीब जोड़ा और गरीब होता चला जाता है। ये मां-बाप रहने-खाने का इंतजाम तो मुश्किल से चला पाते हैं। एक और दो बच्चों को पढ़ाने -लिखाने का काम तो जैसे और बोझ होता है। इन बच्चों के माता-पिता भी इनकी ऐसी स्थिति के जिम्मेदार हैं। जिस उम्र में बच्चों को पढ़ा-लिखाकर उन्हें उनके पैरों पर खड़ा करने के काबिल बनाना चाहिए, उस उम्र में उनकी शादी करवा देते हैं।
 
विज्ञापन

छोटी उम्र में मां बनने वाली लड़कियां

10 of 10
- फोटो : daily mail

यहीं नहीं, वो इनकी शादी को रेजिस्टर भी नहीं करवाते हैं। क्योंकि लॉ के हिसाब से करवा ही नहीं सकते। ऐसे में जब तक ये जोड़े अपनी शादी के लिए मुकरर्र उम्र आती है तब तक कितने पेयर एक-दूसरे से त्रस्‍त आ चुकें होते हैं। ये एक-दूसरे को जिंदगीभर के लिए हामी भरने के लिए तैयार ही नहीं होते। इनकी जिंदगी जैसे तबाह ही हो जाती हैं। ये सिर्फ चीन का ही हाल नहीं है। हर उस जगह जहां लड़कियों की शादी कम उम्र में कर दी जाती हैं वहां बढ़ने और बनने के चांसेज खत्म हो जाते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें