ये महिला अपनी फिटनेस का इतना ख्याल रखती है कि अपने बच्चे के साथ ही वेटलिफ्टिंग करती है। 25 साल की क्रिस्टी आर्डो और उनका 19 महीनों का बेटा टकर इंटरनेट पर बहुत चर्चित हो रहे हैं। क्रिस्टी ने इंस्टाग्राम परतस्वीरें डल कर बताया कि बच्चा साथ में होने से भी उनकी फिटनेस में कोई कमी नहीं आती बल्कि वे तो उसी को डंबल या वजन बना कर कसरत करती हैं।
विज्ञापन
बच्चे के साथ कसरत करती है मां
2 of 6
- फोटो : instagram
क्रिस्टी इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं कि बच्चे को कोई चोट न आए। खास बात ये है कि टकर भी इन सबके खूब मजे लेता है। क्रिस्टी तो टकर को अपना वर्कआउट पार्टनर कहती हैं।
विज्ञापन
बच्चे के साथ कसरत करती है मां
3 of 6
- फोटो : instagram
क्रिस्टी 26 हप्तों की गर्भवती हैं और ऐसे में खुद की सेहत पर पूरा ध्यान देती हैं। वो कहती हैं,''मैं उसे छोड़ कर जिम नहीं जा सकती थी। शुरुआत के 4 महीने कठिन थे लेकिन फिर मैंने टकर के साथ कसरत करना शुरू किया।''
बच्चे के साथ कसरत करती है मां
4 of 6
- फोटो : instagram
वो बताती हैं कि एक दिन उन्होंने उसे उठा कर कसरत करना शुरू किया औऱ वो हंसने लगा। इस तरह उन्होंने अपने वर्क आउट को मजेदार बना लिया। इस तरह वो दूसरी नई मम्मियों को प्रेरित करना चाहती हैं।
विज्ञापन
बच्चे के साथ कसरत करती है मां
5 of 6
- फोटो : instagram
टकर को कभी पीठ पर बैठा कर तो कभी पैरों पर लिटा कर, क्रिस्टी कसरत करती हैं और बच्चे को भी खूब मजा आता है।
क्रिस्टी के 1,37,000 फॉलोवर हैं। लोग उनके पोस्ट पर कमेंट भी करते हैं कि वो क्रिस्टी को देख कर प्रेरित होते हैं। क्रिस्टी फिर से प्रेगनेंट हैं और उनकी डिलीवरी 4 जुलाई को होनी है। जरा सोचिए, जब टकर का छोटा भाई या बहन आ जाएगा और थोड़ा बड़ा हो जाएगा तो तीनो मिल कर कितनी मस्ती करेंगे।