फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

7 दिन में होनी है पोल डांसर की डिलीवरी, कर रही है डांस

Fri, 18 Mar 2016 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
1 of 7
- फोटो : mirror.co.uk
वैसे तो महिलाओं से कहा ही जाता है कि प्रेगनेंसी के दौरान पूरे समय बिस्तर पर आराम ही नहीं करते रहना चाहिए। थोड़ी चहलकदमी और कसरत जरूरी है। लेकिन इस महिला ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं। देखिए तो जरा, 8 माह की प्रेगनेंसी में भी क्या करतब दिखा रही है।

सात दिनों में होनी है डिलीवरी

2 of 7
- फोटो : mirror.co.uk
36 साल की क्लियो 'द हरीकेन' की डिलीवरी की तारीक अलगे हफ्ते ही है औऱ ये हैं कि उससे पहले आराम करने के बजाए अपनी हाई हील्स में पोल डांस कर रही हैं। इनका असली नाम जिल मैक्लीन है। जिल अपने ब्लॉग पर लगातार ऐसी तस्वीरें डालती रहीं हैं। उन्होंने प्रेगनेंसी के दौरान भी डांस जारी रखने का दिलचस्प कारण भी बताया।

सात दिनों में होनी है डिलीवरी

3 of 7
- फोटो : mirror.co.uk
जिल ने ब्लॉग में लिखा,'' मैं खुश हूं कि मैंने प्रेगनेंसी के दौरान डांस नहीं छोड़ा। मैं उतना पोल डांस तो नहीं कर रही लेकिन मैं हर महीने अपनी इस पोषाक और हील्स में तस्वीर खिंचवाती हूं क्योंकि ये मेरी जिंदगी का इतना खास वक्त है और उसे जीने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है। मैं सिर्फ आपको दिखाने के लिए ऐसा नहीं करती, बल्कि खुद में भी सेक्सी महसूस करने के लिए करती हूं।''

सात दिनों में होनी है डिलीवरी

4 of 7
- फोटो : mirror.co.uk
जिल पेशेवर पोल डांसर हैं और ऑस्ट्रेलिया पोल डांस चैंपियनशिप भी दो बार जीत चुकी हैं। वे अब एलए में रहती हैं और उन्होंने पोल डांसिग 2007 में शुरू की थी। जिल बहुत उत्साहित हैं कि 7 दिन में उनके घर नया मेहमान आने वाला है जिसे वे जी भर के प्यार करेंगी।

सात दिनों में होनी है डिलीवरी

5 of 7
POLE DANCER - फोटो : mirror.co.uk
जिल बताती हैं कि उन्होंने प्रेगनेंसी की शुरुआत में ही कठिन कठिन पोल डांस के स्टेप्स करना बंद कर दिए थे औऱ सिर्फ आसान वाले ही करती थीं। लेकिन ऐसी कई महिलाएं हैं जो 7-8वें महीने में भी कठिन स्टेप्स बड़ी आसानी से कर लेती हैं। जिल उन महिलाओं को देख कर बहुत  रोमांचित होती थीं। जिल कहती हैं कि हर महिला सेक्सी महसूस करना चाहती है। जिल ने अपने लिए ये तरीका चुना।
विज्ञापन

सात दिनों में होनी है डिलीवरी

6 of 7
- फोटो : mirror.co.uk
जिल कहती हैं कि वे अपने आने वाले बेटे के लिए एक मजबूत और खुले विचार वाली महिला का उदाहरण बनना चाहती हैं। वो कहती हैं,''मैं जो करती हूं, वो आज भी बुरा माना जाता है लेकिन मेरे लिए बस मेरी ये ताकत और पैशन मायने रखती है।''
विज्ञापन

सात दिनों में होनी है डिलीवरी

7 of 7
- फोटो : mirror.co.uk
वाकई मानना पड़ेगा, जिल की ये अदाएं उन्हें बेहद सेक्सी दिखाती हैं। डिलीवरी के इतने करीब होने के बाद भी इतनी ताकत दिखाना बहुत जज्बे की बात है।
Next
AU ऐप में पढ़ें