फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में मौत देखकर आया यह पायलट, पलभर के लिए थम गई सांसें और फिर हुआ कुछ ऐसा

Fri, 18 May 2018 07:58 AM IST
बीबीसी, हिंदी
विज्ञापन
1 of 8
plane
हवाई जहाज हवा में था तभी आगे का शीशा टूटा और विमान का पायलट आधा बाहर लटका। ये किसी हॉलीवुड फिल्म का सीन नहीं है, बल्कि चीन के यात्री विमान में यह घटना सचमुच हुई है। गनीमत ये रही कि विमान के दूसरे पायलट ने समय रहते अपने को-पायलट को अंदर खींचकर बचा लिया और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कर दी। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

2 of 8
china plane - फोटो : reuters
कैप्टन लियो च्वान जीएन ने बताया कि एयरबस ए-319, 32 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। तभी कॉकपिट में जोरदार धमाका हुआ। उन्होंने चेंगडु इकोनॉमिक डेली से कहा, "ऐसा होने की कोई चेतावनी नहीं थी।" "विंडशिल्ड अचानक टूटी और तेज धमाका हुआ, और मैंने देखा कि मेरा को-पायलट विंडशिल्ड से आधा बाहर निकल गया है।"
विज्ञापन

3 of 8
china plane - फोटो : reuters
किस्मत से को-पायलट ने सीटबेल्ट लगा रखी थी। उन्हें खींचकर अंदर वापस लाया गया। इस बीच प्रेशर और गिरते तापमान की वजह से विमान के उपकरणों में खराबी आने लगी। कैप्टन ने बताया, "कॉकपिट में हर चीज हवा में उड़ रही थी। मैं रेडियो नहीं सुन पा रहा था। प्लेन इतनी जोर से हिल रहा था कि मैं उसे कंट्रोल नहीं कर पा रहा था।"

4 of 8
plane - फोटो : reuter
हादसा कैसे हुआ?
दुर्घटना के वक्त सिचुआन एयरलाइंस 3U8633 दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंग-चिंग से तिब्बत के ल्हासा जा रहा था। यात्रियों को सुबह का नाश्ता दिया जा रहा था, तभी अचानक विमान 32 हजार फीट की ऊंचाई से गिरकर 24 हजार फीट की ऊंचाई पर आ गया।

 
विज्ञापन

5 of 8
plane
'ईंधन खत्म' होने की वजह से हुआ विमान हादसा
एक यात्री ने अपने अनुभव के बारे में बताया, "हमें समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। हम बहुत डर गए थे। ऑक्सीजन मास्क नीचे आ गए थे। हमें लगा कि विमान गिर रहा है, लेकिन कुछ पलों में ही वो संभल गया।" चीन के नागरिक उड्डयन विभाग ने बताया कि को-पायलट की कलाई में मोच आई है और उनके चेहरे पर कुछ चोटें आई हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
plane
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक 119 सवारियों वाले इस प्लेन को सुरक्षित लैंड करवाया गया। प्लेन के उतरने के बाद चेंगडु में करीब 27 यात्रियों का चेक-अप किया गया।इसके बाद 50 से ज्यादा यात्रियों ने ल्हासा जाने के लिए दूसरा विमान बुक किया। विमान को सुरक्षित उतारने के लिए कैप्टन लियो की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। चीन की माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट सिना वीबो पर मंगलवार को #ChinaHeroPilot ट्रेंड कर रहा था। इसे 16 करोड़ व्यूज और 1.78 करोड़ कमेंट्स मिले।

 
विज्ञापन

7 of 8
plane
वहीं हैशटैग #SichuanAirlinesWindscreenGlassCracked को 6.8 करोड़ व्यूज़ और 49,000 कमेंट्स मिले। कई लोगों ने कैप्टन को इनाम देने की मांग की तो कई दूसरे लोगों ने विमानों की सुरक्षा को और पुख्ता किए जाने की बात कही। लेजी पिग गर्ल नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा: "ऐसा हादसा कैसे हो सकता है? इस घटना की जांच कर जिम्मेदार लोगों को सजा दी जानी चाहिए। इस हादसे से सीख लेते हुए सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि आगे ऐसा कुछ ना हो।" दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन

8 of 8
pilots
दो महीने पहले ही अमरीका के एक यात्री विमान का इंजन हवा में ही फट गया था। इस दौरान एक महिला खिड़की से आधी बाहर निकल गई थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। विंडस्क्रीन टूटने के मामले कई बार सामने आते हैं। ऐसा कई बार बिजली कड़कने और किसी पक्षी के टकराने की वजह से हो जाता है। हालांकि ऐसा कम ही होता है कि पूरी स्क्रीन को नुकसान पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें