फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल में घर कर गया पगड़ी का मजाक, सिख ने खरीद ली 7 रॉल्स रॉयस कार

Sat, 27 Jan 2018 10:44 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
demo
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बिजनेसमैन सिख की कई अलग-अलग आलीशान कारों के साथ तस्वीरें वायरल हो रही है। बता दें इन लग्जरी कारों में से 7 कारें तो 'रॉल्स रॉयस' है जिनकी कीमत सुनकर ही इंसान स्तब्ध रह जाए। 

अब आप यह जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर इतनी कारों का यह अकेला शख्स क्या करता होगा। और आखिर क्या वजह रही होगी जो इस शख्स ने इतनी कारें खरीदी..? 

 
विज्ञापन

2 of 7
demo
दरअसल, इसके पीछे एक बेहद दिलचस्प वजह है। जी हां, इस शख्स ने किसी को सबक सिखाने के लिए इन कारों को खरीदा है।जिस शख्स ने ऐसा किया है उसका नाम 'रुबेन सिंग' है।
विज्ञापन

3 of 7
demo
पेशे से बिजनेसमैन रहे रूबेन का 90 के दशक से इंग्लैंड में कपड़ों का बिजनेस था। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि रूबेन ने महज 17 साल की उम्र में यह काम शुरू किया था और सबसे खास बात यह कि उस दौर में भी उनका ब्रांड ब्रिटेन के सबसे मशहूर ब्रांड्स में से ही एक था।
 

4 of 7
demo
लेकिन 2007 में अचानक उन्हें सबसे बड़ा घाटा हुआ। हालात ऐसे बन गए कि उन्हें न चाहकर भी इस बिजनेस को छोड़ना पड़ा।
इसी दौर में उनकी पगड़ी का मजाक एक ब्रिटिश बिजनेसमैन ने उड़ाया। दरअसल, उस बिजनेसमैन ने कहा था कि तुम केवल रंग-बिरंगी पगड़ियां पहन सकते हो।

 
विज्ञापन

5 of 7
demo
रुबेन के दिल में यह बात घर कर गई और उन्होंने अपने बिजनेस को फिर खड़ा करने की ठानी। यही नहीं, उन्होंने ब्रिटिश बिजनेसमैन को यह भी चैलेंज किया कि, "मैं जितने रंग की पगड़ियां पहनता हूं उतने रंग की रॉल्स रॉयस खरीदूंगा।"
विज्ञापन

6 of 7
demo
आखिरकार रुबेन सिंग ने अपने बिजनेस को फिर खड़ा किया और एक नहीं बल्कि 7 रॉल्स रॉयस कार खरीदी। अनोखी बात ये रही की ये सारी कारें उनके पगड़ी के रंग की है। आज रुबेन ऑलडेपा कंपनी के सीईओ हैं। उनका कारोबार कई देशों में फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
demo
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने उन्हें गवर्नमेंट एडवाइजरी कमिटी का सदस्य भी बनाया था। इस मौके पर उन्होंने टोनी को देखते हुए कहा था अगर आप जीवन में मेहनत करते जाएंगे तो आगे बढ़ते ही जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें