फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीत की ये तस्वीरें आपके रोंगटे खड़े कर देंगी, संभल कर देखें

Fri, 18 Nov 2016 09:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
- फोटो : Wereblog
अतीत के बारे में जानना किसे नहीं पसंद। अतीत के बारे में जानकर आप आज को और अच्छे से जी सकते हैं। लेकिन अतीत कभी-कभी आपको बहुत डरा भी सकता है। अतीत से कुछ ऐसे ही खतरनाक किस्से हम लाएं हैं आपके लिए। कुछ ऐसी तस्वीरें जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगी। कहते हैं तस्वीरें वो शब्द भी बयान कर देती है जो जबान नहीं कर पाती। लेकिन क्या होगा तब जब वो तस्वीरें बोलने की बजाय आपकी ही बोलती बंद कर दें।  दुनिया की सबसे अजीब, डरावनी और खतरनाक तस्वीरें देखने के लिए आगे क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 12
नरक का कैफे - पेरिस
ये है पेरिस का हेल्स कैफे। ये तस्वीर 20वीं सदी की है जिसमें कुछ लोग बैठ कर ड्रिंक इंजाय करते दिख रहे हैं। कुछ अजीब सी नहीं है ये तस्वीर, नरक कुछ ऐसा ही होगा।
विज्ञापन

3 of 12
सबसे बड़ा ग्रास हॉपर
दुनिया के सबसे बड़े ग्रास हॉप्पर की तस्वीर 1937 में ली गई थी। इसमें एक आदमी एक हाथ में बंदूक और दूसरे में ग्रास हॉप्पर पकड़े हुए है। काफी बाद में पता चला था कि ये तस्वीर मात्र एक अफवाह थी।

4 of 12
ममीफाइड नन
कहा जाता है कि ये दुनिया कि पहली नन थी जिसके सिर को ममी बनाने के तरीके से सुरक्षित रखा गया था।
विज्ञापन

5 of 12
मोकोमोकई
शौक भी अजीब चीज है। होराटिओ गॉरडॉन रौबले नाम के एक सोल्जर को मोकोमोकई इकट्ठा करने का शौक था। मोकोमोकई न्यूजीलैंड के माओरी लोगों के सिर को कहते हैं जिन्हें मरने के बाद प्रिजर्व कर के रखा जाता था।
विज्ञापन

6 of 12
मैडम तुसाद म्यूजियम के वैक्स स्टैचू
मैडम तुसाद म्यूजियम के वैक्स के पुतले पूरी दुनिया में मशहूर हैं। मैडम तुसाद की ये तस्वीरें वहां आग लगने के बाद ली गई थी। आग में पिघलने की वजह से ये तस्वीरें एकदम खतरनाक लग रही हैं।
विज्ञापन

7 of 12
हॉलोवीन कास्ट्यूम
आपको क्या लगता है कि सिर्फ आपकी हॉलोवीन कास्ट्यूम डरावनी है। जरा 19वीं सदी के इन बच्चों की हॉलोवीन कास्ट्यूम देखें, आपको अपने कपड़े नॉर्मल लगेंगे।

8 of 12
रेगीना के वाल्टर्स
14 साल की रेगीना के वालटर्स की यह तस्वीर काफी पॉप्यूलर है। रॉबर्ट बेन रोड्स अमेरिका का एक सीरियल किलर और रेपिस्ट था जिसने रेगीना को मारने से पहले उसकी तस्वीर ली थी।

9 of 12
जमा हुआ सोवियत सोल्जर
घुटनों तक बर्फ में ढके एक सोवियत सोल्जर की यह तस्वीर दुनिया की सबसे डरावनी तस्वीरों में से एक है।

10 of 12
डरावना सैंटा
सभी को क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार होता है ताकि सैंटा जिंगल्स बेल्स गाते हुए उनके लिए खूब सारे गिफ्ट्स ले कर आए। लेकिन जरूरी नहीं कि सैंटा हमेशा हंसते और गाते हुए ही आए। कभी-कभी सैंटा ऐसा डरावना भी हो सकता है।

11 of 12
कैमल गर्ल
एल्ला हार्पर पूरी दुनिया में कैमल गर्ल के नाम से मशहूर थीं। एक डिसऑर्डर की वजह से वो अपने घुटने मोड़ के दोनों हाथों और पैरों के साथ चल सकती थीं जिसकी वजह से उन्हें ये नाम मिला।
विज्ञापन

12 of 12
मैक्स श्रेक
जर्मन एक्टर मैक्स श्रेक 'नोस्फेरातु: अ सिम्फनी ऑफ हॉरर' में प्ले किए गए अपने रोल के लिए आज भी जाने जाते हैं। ये तस्वीर उसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें